{"_id":"606aca54a7ac03723670f170","slug":"uk-high-speed-bmw-car-crushed-two-weeks-old-baby-on-footpath-child-died-mother-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने नवजात को फुटपाथ पर कुचला, बच्चे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने नवजात को फुटपाथ पर कुचला, बच्चे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
Mon, 05 Apr 2021 02:00 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:00 PM IST
सार
- मौके से फरार हो गया था कार चालक
- पुलिस ने बाद में किया गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के ब्राउन हिल्स शहर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक तेज रफ्तार कार ने दो सप्ताह के बच्चे को उसके माता-पिता के सामने कुचल दिया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई जबकि उसकी मां को काफी चोटें आईं हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू चालक ने फुटपाथ पर ट्रॉली में सो रहे बच्चे को अपने अनियंत्रित वाहन से कुचलकर फरार हो गया। मासूम की माता-पिता के सामने ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब परिजन बच्चे को फुटपाथ पर ट्रॉली में लेकर जा रहे थे। अचानक सामने से एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार आई। कार का चालक वाहन को कंट्रोल नहीं कर पाया। ऐसे में पहले वह सामने से आ रही एक कार से टकरा गया और इसके बाद फुटपाथ पर बच्चे को कुचल कर तेजी से फरार हो गया।
विज्ञापन
इस घटना में बच्चे के माता-पिता सुध-बुध खो बैठे। बच्चे के अलावा उसकी मां को भी काफी चोट लगी, जिसके बाद राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई जबकि उसकी मां का इलाज जारी है। इधर, वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि आरोपी हादसे के तुरंत बाद ही फरार हो गया था, लेकिन उसे ब्लॉक्सविच से पकड़कर हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही जांच के लिए कुछ समय तक घटनास्थल वाले रास्ते पर आवाजाही रोक दी गई है।
डेली मेल से हाई स्ट्रीट सेक्शन के सार्जेंट मार्क क्रोजियर ने बयान दिया है कि, 'एक बच्चे की दुखद मौत हो गई है। हम इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं। हम गवाहों से बात कर रहे हैं और मौके पर चांज पड़ताल भी कर रहे हैं। मामले की तह तक जाकर हादसे की असल वजह का पता लगाई जा रही है।'