फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK general election FTA with India on manifesto agenda for both Tory, Labour

UK: ब्रिटेन के आम चुनाव में भारत की धमक, कंजर्वेटिव और लेबर पार्टी के घोषणापत्रों में एफटीए समझौते पर जोर

Mon, 01 Jul 2024 09:27 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 01 Jul 2024 09:27 PM IST
सार

ब्रिटेन में होने वाले आम चुनाव में नतीजे चाहे किसी भी पार्टी के पक्ष में रहें लेकिन, भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हर पार्टी का ध्यान है। कंजर्वेटिव और लेबर पार्टी के घोषणापत्रों में एफटीए के मुद्दे को प्रमुखता से जगह दी गई है।  

विज्ञापन
UK general election FTA with India on manifesto agenda for both Tory, Labour
भारत ब्रिटेन के बीच एफटीए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। भले ही नतीजे कंजर्वेटिव पार्टी या लेबर पार्टी किसी के भी हक में रहें लेकिन, दोनों पार्टियों ने भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। आपको बता दें कि भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए 38.1 अरब पाउंड के समझौते की दिशा में काम किया जा रहा है। हालांकि, भारत के बाद ब्रिटेन में आम चुनाव की वजह से इस समझौते के लिए अगले दौर की बातचीत रुकी हुई है।

विज्ञापन


कंजर्वेटिव पार्टी के घोषणापत्र में एफटीए 
कंजर्वेटिव पार्टी के घोषणापत्र में ऐलान किया गया है, ‘हम भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देंगे। इसके साथ साथ रक्षा और तकनीक के क्षेत्रों में भी आपसी सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।’ 
विज्ञापन


लेबर पार्टी का एफटीए को लेकर दावा
उधर, लेबर पार्टी ने अपने घोषणापत्र में इस बात पर जोर दिया है कि उनका ध्यान एफटीए के मुद्दे पर केंद्रित है। लेबर पार्टी ने कहा ‘हम इस समझौते को अंतिम रूप देंगे, क्योंकि कंजर्वेटिव पार्टी ने पूर्व में किए गए दावे के अनुसार एफटीए के लिए तय की गई आखिरी समय सीमा (वर्ष 2022) को पार कर लिया है।’ लेबर पार्टी के नेता डेविड लेमी ने पिछले सप्ताह लंदन में आयोजित किए गए इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) में कहा था कि एफटीए के समझौते के लिए कई दिवाली आईं और चलीं गईं। इस इस इंतजार में कई व्यवसायों को उनके हालात पर छोड़ दिया गया है। लेमी ने आगे कहा कि भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मेरा संदेश है कि लेबर पार्टी इस समझौते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए को लेकर बातचीत जनवरी 2022 में शुरू हुई थी और इसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाना है। चुनाव पूर्व के अधिकतर सर्वेक्षणों में विपक्षी दल लेबर पार्टी आगे दिख रही है। लेबर पार्टी ने मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की प्रतिबद्धता जताई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed