फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Elections 2024: Rishi Sunak India Connection In 10 Points, know all about it in hindi

Rishi Sunak: ब्रिटिश PM सुनक का भारत से खास नाता, हिंदू धर्म में रखते है आस्था; उनके जीवन की खास बातें जानें

Sun, 30 Jun 2024 10:53 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 30 Jun 2024 10:53 AM IST
सार

साल 2022 में सुनक पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बने। हालांकि, इन चुनावों में अब उनके सामने कड़ी चुनौती बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
UK Elections 2024: Rishi Sunak India Connection In 10 Points, know all about it in hindi
यूके के पीएम ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन में चार जुलाई को आम चुनाव के लिए मतदान होगा। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को कीर स्टर्मर की लेबर पार्टी से एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनावों के बीच पिछले चुनाव की याद आ जाती है, जब यूनाइटेड किंगडम में एक अलग ही इतिहास रचा गया था। 

विज्ञापन


साल 2022 में 25 अक्तूबर को सुनक पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बने। वह पहले ऐसे भारतवंशी हैं, जो ब्रिटेन में इतने बड़े पद पर पहुंचे हैं। इससे भारत और ब्रिटेन के रिश्ते में और अधिक सुधार हुआ। हालांकि, इन चुनावों में अब पीएम सुनक के सामने कड़ी चुनौती बनी हुई है। 
विज्ञापन


आइए चुनावों से पहले ऋषि सुनक का भारत के साथ क्या संबंध हैं, उस पर एक नजर डालते हैं- 

  • ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथम्पैटन में हुआ था। उनके पिता यशवीर सुनक डॉक्टर और मां उषा सुनक एक क्लीनिक चलाती थीं। उनके माता-पिता 1960 के दशक के दौरान पूर्वी अफ्रीका से ब्रिटेन चले गए थे। ऋषि के दादा-दादी का जन्म पंजाब प्रांत (ब्रिटिश इंडिया) में हुआ था। इस लिहाज से ऋषि की जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। ऋषि तीन बहन-भाई में सबसे बड़े हैं।
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
  • ऋषि के पिता केन्या और मां तंजानिया से हैं। ऋषि ने राजनीतिक विज्ञान की पढ़ाई ब्रिटेन के विंचेस्टर कॉलेज से की है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चले गए थे। ऋषि ने फिलोसॉफी, इकॉनोमिक्स और एमबीए की पढ़ाई की है। 
     
  • सुनक ने इंफोसिस प्रमुख नारायण मूर्ति और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की। इन दोनों की मुलाकात स्टैनफोर्ड में एमबीए कोर्स के दौरान हुई थी। ऋषि और अक्षता की दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं।
     
  • साल 2015 में वह पहली बार यूके की संसद में पहुंचे थे। उन्होंने रिचमंड (यॉर्क) से संसद सदस्य के रूप में काम किया। उन्हें यूके के सबसे अमीर सांसदों में से एक माना जाता है। वह ब्रेग्जिट का समर्थन करते थे, इस वजह से राजनीति में वह तेजी से आगे बढ़ने लगे। वह साल 2019 में बोरिस सरकार में ब्रिटेन के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। 
     
  • ऋषि सुनक हिंदू धर्म को मानते हैं और कृष्ण भक्त हैं। सांसद बनने के दौरान उन्होंने ब्रिटिश संसद यानी ऑफ कामंस में भगवत गीता से ही शपथ ली थी। एक हिंदू होने के नाते, वह अक्सर अपनी विरासत के बारे में मुखर रहे हैं। वह अक्सर यह बताते नजर आते हैं कि कैसे उनके परिवार ने उन्हें अपने मूल्यों और संस्कृति के बारे में सिखाया है। 
     
  • ऋषि जब बोरिस जॉनसन की लीडरशिप में काम कर रहे थे, तब उन्होंने डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने घर पर दीपावली के मौके पर दीये भी जलाए थे। वहीं, पिछले साल दिवाली के मौके पर भारतीय प्रवासी, सांसदों, उद्यमियों और बॉलीवुड हस्तियों के लिए एक रिसेप्शन भी आयोजित किया था। 
     
  •  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने से पहले ऋषि सुनक अक्सर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने ससुराल वालों से मिलने बंगलूरू आते थे।
     
  • 2022 में प्रधानमंत्री पद के लिए प्रचार करते समय सुनक की उनके आलीशान घर, महंगे सूट और जूतों के लिए आलोचना की गई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि भगवद गीता अक्सर तनावपूर्ण स्थितियों के दौरान उन्हें बचाती है, साथ ही उन्हें कर्तव्यनिष्ठ होने की याद दिलाती है।

     
  • ज्यादातर भारतीयों की तरह, सुनक भी फिट रहने के लिए क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। इस साल अप्रैल में, उन्होंने नेट सत्र के लिए देश की क्रिकेट टीम में शामिल होकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया था।
     
  • राजनीति का हिस्सा होने के अलावा सुनक का सफल व्यवसायिक करियर भी रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने सिलिकॉन वैली से लेकर बंगलूरू तक की कंपनियों के साथ काम करते हुए एक फर्म की सह-स्थापना की। मई में यह बताया गया था कि ऋषि सुनक और उनके निजी धन में भारी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed