फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Election Akshata Murthy also geared up for general elections says stand with Prime Minister Sunak

UK: आम चुनाव के लिए अक्षता मूर्ति ने भी कसी कमर, सोशल मीडिया पर कहा- हमेशा प्रधानमंत्री सुनक के साथ खड़ी हूं

Mon, 27 May 2024 10:37 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 27 May 2024 10:37 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर अक्षता और पीएम सुनक ने एक संयुक्त बयान में कहा कि लोग हमेशा हमसे पूछते हैं कि आपमें सबसे अधिक समानता क्या है। हम सिर्फ वेबसीरीज, स्पेनिश भोजन और प्यार ही साझा नहीं करते बल्कि हम मूल्यों को भी साझा करते हैं।

विज्ञापन
UK Election Akshata Murthy also geared up for general elections says stand with Prime Minister Sunak
प्रधानमंत्री सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन में इस साल आम चुनाव होने वाले हैं। ब्रिटेन की सत्तारूढ़ दल की जिम्मेदारी इस बार प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के हाथों में है। प्रधानमंत्री सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने भी चुनाव के लिए कमर कस लिया है। उन्होंने आज एक संदेश पढ़ते हुए कहा कि वह हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं। बता दें, प्रधानमंत्री सुनक ने हाल ही में आम चुनाव की घोषणा की थी।      

विज्ञापन

हम मूल्यों को साझा करते हैं
सोशल मीडिया पर अक्षता और पीएम ने एक संयुक्त बयान में कहा कि लोग हमेशा हमसे पूछते हैं कि आपमें सबसे अधिक समानता क्या है। हम सिर्फ वेबसीरीज, स्पेनिश भोजन और प्यार ही साझा नहीं करते बल्कि हम मूल्यों को भी साझा करते हैं। हम उस विश्वास को साझा करते हैं, जिससे यह साफ हो जाएं कि हम अपने जीवन में कहा जाएंगे। हम इस विश्वास को साझा करते हैं कि बदलाव के लिए साहसिक कार्रवाई की आवश्यकता है। हम इस विश्वास को साझा करते हैं कि हमारे बच्चों को आज की दुनिया से बेहतर दुनिया विरासत में मिलेगी।

विज्ञापन

चार जुलाई को आम चुनाव
23 मई को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के आम चुनाव की तारीख का एलान किया था। एलान के मुताबिक ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव होंगे। इस दौरान ऋषि सुनक ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा था कि 'आर्थिक स्थिरता बहुत मुश्किल से मिली है और यह सिर्फ शुरुआत है। सवाल ये है कि आप कैसे इस पर विश्वास दिखाते हैं और इस नींव को अपने, अपने परिवार और देश के एक सुरक्षित भविष्य में बदलते हैं।' 4 जुलाई को आम चुनाव का एलान पीएम ऋषि सुनक ने कैबिनेट बैठक के बाद किया। दरअसल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी, जिसके बाद से ही कयास लग रहे थे कि सुनक आम चुनाव जुलाई में कराने का एलान कर सकते हैं और अब ये कयास सही साबित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनक का विपक्ष पर निशाना
सुनक ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'हम सभी जानते हैं कि लेबर पार्टी के पास कोई योजना नहीं है। लेकिन अगर वे सत्ता में आए तो इसका क्या मतलब है? अनिश्चितता। कौन जानता है कि वे सरकार में क्या करेंगे? वे हमें नहीं बताएंगे कि वे अपनी किसी भी नीति को कैसे फंड करेंगे। इस अनिश्चितता की कीमत क्या है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed