फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK doctor claiming to be trained in Indian specialist massage jailed for sexual assault

UK: ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को 18 महीने की जेल, महिला मरीज के यौन उत्पीड़न का पाया गया दोषी

Sun, 30 Jul 2023 03:45 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 Jul 2023 03:45 PM IST
सार

मई में चार दिन की सुनवाई के बाद उन्हें चिचेस्टर क्राउन कोर्ट में यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया गया था और पिछले हफ्ते 18 महीने जेल की सजा सुनाई गई थी- जिनमें से नौ महीने सलाखों के पीछे हिरासत में रहना होगा और बाकी नौ महीने लाइसेंस पैरोल शर्तों के तहत होंगे।

विज्ञापन
UK doctor claiming to be trained in Indian specialist massage jailed for sexual assault
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में दो साल तक मालिश विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षण लेने का दावा करने वाले भारतीय मूल के एक डॉक्टर को ब्रिटेन की एक अदालत ने 18 महीने जेल की सजा सुनाई है। साथ ही उसे एक महिला मरीज के यौन उत्पीड़न का दोषी पाए जाने के बाद 10 साल के लिए यौन अपराधियों के रजिस्टर में भी डाल दिया।

विज्ञापन


मई में चार दिन की सुनवाई के बाद उन्हें चिचेस्टर क्राउन कोर्ट में यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया गया था और पिछले हफ्ते 18 महीने जेल की सजा सुनाई गई थी- जिनमें से नौ महीने सलाखों के पीछे हिरासत में रहना होगा और बाकी नौ महीने लाइसेंस पैरोल शर्तों के तहत होंगे। साथ ही अब्राहम को 10 साल के लिए यौन अपराधियों के रजिस्टर में रखा जाएगा और पीड़िता को उसके संपर्क से बचाने के लिए पांच साल के प्रतिबंध के आदेश के अधीन होगा।
विज्ञापन


ससेक्स पुलिस ने कहा कि ईस्ट ससेक्स के ईस्टबोर्न के साइमन अब्राहम को इस महीने चिचेस्टर क्राउन कोर्ट में चार दिनों तक चली सुनवाई के बाद एक महिला मरीज के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि ईस्टबॉर्न डिस्ट्रिक्ट जनरल हॉस्पिटल में काम करने वाले साइमन अब्राहम ने अक्टूबर 2020 में सिरदर्द का इलाज करा रही महिला से संपर्क किया था और उसने दावा किया कि उसे दो साल तक भारत में मालिश का प्रशिक्षण हासिल है, वह उसका इलाज कर सकता है। इसके बाद महिला उससे मिलने के लिए राजी हो गई, लेकिन मालिश के दौरान उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की।


अपनी गिरफ्तारी के बाद, अब्राहम ने शुरू में इस बात से इनकार किया कि वह कभी भी उसके घर गया था, लेकिन आगे पूछताछ करने पर, उसने यौन दुर्व्यवहार से इनकार करते हुए उसने महिला से मिलने की बात स्वीकार की।

डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल जो ग्लेडहिल ने एक बयान में कहा, अब्राहम ने पीड़िता के दर्द का फायदा उठाया, धोखे से उस तक पहुंच बनाई और दावा किया कि वह उसके सिरदर्द को दूर कर सकता है।

ग्लेडहिल ने कहा, जब उसे गिरफ्तार किया गया, तो उसने इस बात से इनकार किया कि ऐसा कुछ हुआ था, लेकिन फिर एक और पूछताछ में उसने उसके घर जाने की बात स्वीकार की, लेकिन यौन उत्पीड़न से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed