{"_id":"63d7fd9a5472fd66e32b3182","slug":"uae-vice-president-rashid-al-maktoum-renames-al-minhad-district-as-hind-city-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UAE: 'हिंद सिटी' के नाम से जाना जाएगा यूएई का अल मिन्हाद जिला, PM राशिद अल मकतूम ने बदला नाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UAE: 'हिंद सिटी' के नाम से जाना जाएगा यूएई का अल मिन्हाद जिला, PM राशिद अल मकतूम ने बदला नाम
Mon, 30 Jan 2023 10:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:55 PM IST
सार
शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, जिन्होंने अल मिन्हाद जिले का नाम बदलकर 'हिंद सिटी' कर दिया है, वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री होने के साथ-साथ दुबई के शासक भी हैं। वह संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के तीसरे बेटे हैं।
विज्ञापन
दुबई के शासक राशिद अल मकतूम।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूएई के एक जिले का नाम बदला गया है। यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने रविवार को वहां के अल मिन्हाद जिले और उसके आस-पास के इलाकों का नाम बदलकर 'हिंद सिटी' कर दिया है। वहां की आधिकारिक समाचाएर एजेंसी डब्ल्यूएएम ने इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
डब्ल्यूएएम के मुताबिक, शहर को चार क्षेत्रों में बांटा गया है। जिनके नाम क्रमश: हिंद-1, हिंद-2, हिंद-3 और हिंद-4 हैं। इसमें संयुक्त अरब अमीरात के निवासियों के लिए घर हैं। 'हिंद सिटी' का इलाका 83.9 किमी के क्षेत्र में फैला है। साथ ही ये शहर अमीरात रोड, दुबई-अल ऐन रोड और जेबेल अली-लेहबाब रोड जैसी प्रमुख सड़कों से जुड़ा हुआ है। दुबई के शासक के निर्देशों के अनुसार, अल मिन्हाद क्षेत्र और उसके पड़ोसी क्षेत्रों का नाम बदलकर 'हिंद सिटी' कर दिया गया है।
विज्ञापन
बुर्ज दुबई को बदलकर बुर्ज खलीफा किया गया था
यह पहली बार नहीं है जब दुबई में किसी चीज का नाम बदला गया हो। इससे पहले 2010 में दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज दुबई का नाम बदला गया था। तब संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने बुर्ज दुबई का नाम बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया था। बीते साल 13 मई, 2022 को अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया था।
विज्ञापन
कौन हैं वो शेख जिन्होंने बदल दिया जिले का नाम
शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, जिन्होंने अल मिन्हाद जिले का नाम बदलकर 'हिंद सिटी' कर दिया है, वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री होने के साथ-साथ दुबई के शासक भी हैं। वह संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के तीसरे बेटे हैं। साल 2006 में अपने भाई मकतूम की मौत के बाद उन्होंने ने उपराष्ट्रपति और शासक के रूप में पदभार संभाला। इतना ही नहीं, अल मकतूम को दुनिया के सबसे प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक बताया जाता है।