{"_id":"60b5422d04e941553157f42e","slug":"uae-us-sells-iranian-crude-oil-coast-for-110-million-dollars","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई: अमेरिका ने जब्त किए हुए ईरानी कच्चे तेल को 11 करोड़ डॉलर में बेचा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई: अमेरिका ने जब्त किए हुए ईरानी कच्चे तेल को 11 करोड़ डॉलर में बेचा
Tue, 01 Jun 2021 01:38 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
crude oil
- फोटो : social media
अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तट के पास एक तेल टैंकर जब्त करने के बाद करीब 20 लाख बैरल ईरानी कच्चा तेल बेच दिया है। अदालती दस्तावेजों और सरकारी आंकड़ों में यह बताया गया है। ईरान-अमेरिका तकरार के बीच यह आंकड़ा अमेरिकी ऊर्जा सूचना एजेंसी (ईआईए) ने जारी किया है। इसमें मार्च के 10 लाख बैरल से अधिक ईरानी कच्चा तेल आयात को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
यह तेल यूएई के बंदगाह शहर फुजैराह के तट के निकट अमेरिका द्वारा फरवरी में जब्त किए गए पोत एमटी अकिलीज से आया है। अमेरिकी दस्तावेजों के मुताबिक, अकिलीस को अमेरिकी आतंक-रोधी कानूनों के तहत जब्त किया गया, क्योंकि ईरान के अर्धसैनिक रेवोल्यूशनरी गार्ड ने चीन को कच्चा तेल बेचने के लिए इसका इस्तेमाल करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
20 लाख बैरल से ज्यादा कच्चा तेल 11 करोड़ डॉलर में विक्रय किया गया
बता दें कि ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड को अमेरिका ने आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है। दस्तावेजों के अनुसार अमेरिका अकिलीज पोत को टेक्सास के ह्यूटन लाया, जहां उसने 20 लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल को 11 करोड़ डॉलर में बेचा। इस बारे में पूछे जाने पर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजादेह ने कहा कि उनके पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन