फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UAE: Mahant Swami Maharaj reached Abu Dhabi for the consecration of Hindu temple

UAE: हिंदू मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए महंत स्वामी महाराज पहुंचे अबूधाबी, शेख नाहयान मुबारक ने किया स्वागत

Tue, 06 Feb 2024 06:43 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, अबूधाबी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, अबूधाबी Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 06:43 PM IST
सार

यूएई के अबूधाबी में 14 फरवरी को हिंदू मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। मंगलवार को समारोह से पहले महंतस्वामी महाराज यूएई के अबूधाबी पहुंचे हैं। इस दौरान उनका राजकीय अतिथि के तौर पर स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
UAE: Mahant Swami Maharaj reached Abu Dhabi for the consecration of Hindu temple
महंत स्वामी महाराज का यूएई के अबूधाबी में स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अबूधाबी के पहले हिंदू मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए महंतस्वामी महाराज यूएई के अबूधाबी पहुंचे हैं। इस दौरान उनका राजकीय अतिथि के तौर पर स्वागत किया गया। पीएम मोदी 14 फरवरी को अबूधाबी में हिंदू मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि मध्य पूर्व में पारंपरिक हिंदू वास्तुकला शैली में पहला पाषण निर्मित मंदिर होने जा रहा है, जिसका निर्माण बीएपीएस संस्था द्वारा किया गया है। अबूधाबी में स्थित यह भव्य मंदिर भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मैत्री, सांस्कृतिक सद्भाव व सहयोग की भावना का प्रतीक है।
विज्ञापन

UAE: Mahant Swami Maharaj reached Abu Dhabi for the consecration of Hindu temple
महंत स्वामी महाराज का यूएई में स्वागत - फोटो : सोशल मीडिया
मुझे आपके आशीर्वाद की अनुभूति हो रही- नाहयान
अबूधाबी के शेख नाहयान मुबारक अल नाहयान ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि हमारे देश में आपका स्वागत है। मुझे आपके आशीर्वाद की अनुभूति हो रही है। हमारे देश में आपकी उपस्थिति से हम धन्य हैं। उल्लेखनीय है कि 2015 में अबूधाबी के क्राउन प्रिंस और यूएए शेख मोहम्मद बिन जायद नाहयान ने मंदिर के निर्माण के लिए 13.5 एकड़ जमीन उपहार में दी थी। उसके बाद जनवरी 2019 में 13.5 एकड़ भूमि और आवंटित की गई। जिसके बाद कुल 27 एकड़ भूमि मंदिर को भेंट की गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UAE: Mahant Swami Maharaj reached Abu Dhabi for the consecration of Hindu temple
महंत स्वामी महाराज का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
यह मंदिर दोनों देशों के संबंधों का प्रतीक- ब्रह्मविहरिदास
पूज्य ब्रह्मविहरिदास स्वामी ने कहा कि अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर वैश्विक सद्भाव, अतीत की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाने और भविष्य का मार्गदर्शन करने के लिए एक आध्यात्मिक द्वीप के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर परम पूज्य महंत स्वामी महाराज की आध्यात्मिकता और यूएई और भारत दोनों के नेतृत्व और बीएपीएस संगठन की उदारता, ईमानदारी और मित्रता का एक कालातीत प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed