फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   U.S. pursues sale of over $2 billion in weapons to Taiwan, sources say, angering China

ताइवान खरीदेगा 2 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार, चीन चिढ़ा

Fri, 07 Jun 2019 02:18 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 07 Jun 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
U.S. pursues sale of over $2 billion in weapons to Taiwan, sources say, angering China

चीन के विरोध के बावजूद अमेरिका ताइवान को टैंक व कई अन्य हथियार बेचने की योजना बना रहा है। दोनों देशों में जारी ट्रेड वॉर के बीच यह समझौता 2 अरब डॉलर का होगा। इस समझौते की रूपरेखा तैयार कर रहे चार अमेरिकी अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अमेरिका के इस कदम से चीन की त्योरियां चढ़ गई हैं। इस समझौते पर चिंता जाहिर करते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान से बचाने के लिए ताइवान को हथियार बेचना बंद करे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, प्रस्तावित खरीद के बारे में अमेरिकी संसद को सूचित कर दिया गया है। ताइवान को 108 एम1ए2 एबरैम्स टैंक, एंटी-टैंक और एंटी-एयरक्राफ्ट बेचे जाने की संभावना है। बता दें कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता रहा है और उस पर कब्जे के लिए कई बार सैन्य कार्रवाई की धमकी दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन द्विपक्षीय क्षेत्र ताइवान के साथ अमेरिका के बढ़ते संबंधों से चिंतित है। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने पिछले महीने कहा था कि चीन के बढ़ते दबाव के मद्देनजर अमेरिका हमारी रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए नए हथियार खरीदने के हमारे आग्रह पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहा है।

बता दें कि अमेरिका ताइवान को पहले भी हथियार बेचता रहा है लेकिन एम1ए2 एबरैम्स टैंक से ताइवान की सेना को नई ताकत मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि यदि यह समझौता सफल रहा तो आगे अमेरिका ताइवान को 409 रेथियॉन और जैवलिन मिसाइल के साथ एंटी टैंक मूनशिप भी बेचेगा।

अमेरिका ने पिछले साल सितंबर में ताइवान को 33 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दी थी। इसमें एफ-16 लड़ाकू विमान और अन्य सैन्य विमानों के कलपुर्जे शामिल थे।

मलेशिया, इंडोनेशिया को भी मिलेंगे अमेरिकी हथियार

पेंटागन ने पिछले हफ्ते ही घोषणा की थी कि वह मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस और वियतनाम को 34 स्कैन ईगल ड्रोन बेचेगा। यह सौदा कुल 4.7 करोड़ डॉलर का होगा। इन देशों के लिये यह ड्रोन खुफिया जानकारी जुटाने का काम करेंगे, ताकि दक्षिण चीन सागर पर चीन की बढ़ती दखलंदाजी पर अंकुश लगाया जा सके। बता दें कि चीन दक्षिण चीन सागर पर अपना अधिकार बताया है, जबकि यह सभी देश चीन के इस दावे को खारिज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed