फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   typhoon Rai leaves over 100 dead in Philippines

फिलीपीन: राय तूफान से मरने वालों की संख्या पहुंची 100 के करीब, हजारों हुए बेघर

Mon, 20 Dec 2021 04:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मनीला।
एजेंसी, मनीला। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 20 Dec 2021 04:08 AM IST
सार

आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी और राष्ट्रीय पुलिस ने तूफान से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 39 और लोगों की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन
typhoon Rai leaves over 100 dead in Philippines
तूफान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

फिलीपीन में आए 270 किमी रफ्तार वाले ‘राय’ नामक तूफान से रविवार को कम से कम 63 लोगों की मौत हो जाने से देश में इस आपदा से मरने वालों की संख्या 112 हो गई है। बोहोल प्रांत के गवर्नर आर्थर याप ने बताया कि 10 लोग अब भी लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


सबसे अधिक विनाश मध्य फिलीपीन में हुआ। सरकार ने कहा है कि तूफान से करीब 7,80,000 लोग प्रभावित हुए। इनमें से 3,00,000 लोगों को अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक केवल 21 इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। तीन क्षेत्रीय हवाई अड्डों पर जलभराव हुआ है।
विज्ञापन


आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी और राष्ट्रीय पुलिस ने तूफान से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 39 और लोगों की मौत की पुष्टि की है। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने शनिवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर चार करोड़ डॉलर की मदद देने का वादा किया है। तूफान के दौरान 195 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 270 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की हवाओं से भारी क्षति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान के बाद 227 शहरों और कस्बों में बिजली गुल हो गई। फेसबुक पर जारी एक बयान के मुताबिक, इलाके के महापौर से इस राहत उपाय तेज करने को कहा है। फिलीपीन के मध्य हिस्से में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तूफान से भारी तबाही हुई। दक्षिणी और मध्य प्रांतों में तबाही मचाने के बाद राय नामक तूफान ने अपना रुख दक्षिण चीन सागर की तरफ कर लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed