{"_id":"64067be107da780b830141b3","slug":"two-united-airlines-flights-make-contact-at-boston-logan-airport-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: अमेरिका में बोस्टन लोगान हवाई अड्डे पर दो विमानों में हुई टक्कर, एफएए ने जांच की शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: अमेरिका में बोस्टन लोगान हवाई अड्डे पर दो विमानों में हुई टक्कर, एफएए ने जांच की शुरू
Tue, 07 Mar 2023 05:29 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 07 Mar 2023 05:29 AM IST
सार
एक यात्री निकोलस लियोन ने कहा कि मुझे अचानक झटका लगा और मैंने अपने दाहिनी ओर देखा कि खड़ा हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। साथ ही सभी यात्री शोर मचाने लगे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूनाइटेड एयरलाइंस की दो उड़ानों के बीच टक्कर खबर सामने आई है। सीएनएन ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का हवाला देते हुए बताया कि बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली दो यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ानें सोमवार को लगभग 8:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक-दूसरे से टकरा गई थीं।
विज्ञापन
एफएए ने अपने बयान में कहा कि बोस्टन लोगान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूनाइटेड एयरलाइंस उड़ान 515 के दाहिने विंग ने यूनाइटेड एयरलाइंस उड़ान 267 की पूंछ को लगभग 8:30 बजे टक्कर मार दी। जिसके बाद यात्रियों में खलबली मच गई। बयान में कहा गया है कि दोनों विमान बोइंग 737 थे जो प्रस्थान के लिए निर्धारित थे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट स्टेशन ने कहा कि सोमवार दोपहर के लिए निर्धारित अन्य उड़ानों में दोनों उड़ानों के यात्रियों को फिर से दूसरे विमान में बैठाया गया। यात्रियों ने इस घटना को थोड़ा झकझोर देने वाला बताया। एक यात्री मार्टिन नेउश ने जोर देकर कहा कि यह बस एक बहुत बड़ा झटका था। नेउश ने आगे कहा कि जब हम विमान में थे, तो उसके पंख कट गए, दोनों विमानों के पंख एक दूसरे से चिपक गए थे।
विज्ञापन
इस बीच, एक यात्री निकोलस लियोन ने कहा कि मुझे अचानक झटका लगा और मैंने अपने दाहिनी ओर देखा कि खड़ा हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। साथ ही सभी यात्री शोर मचाने लगे थे।निकोलस लियोन ने आगे कहा कि दमकल की गाड़ियों और पुलिस की गाड़ियों को देखकर लोग थोड़े सहम गए। उन्होंने कहा कि शुक्र है कि हर कोई जल्दी से जहाज से उतर गया।