{"_id":"656ab71937c0ca3a12035121","slug":"two-planes-veer-off-runway-at-the-same-airport-in-tanzania-east-africa-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Africa: इस एयरपोर्ट पर एक ही दिन दो विमानों के साथ हादसे, एक का लैंडिंग गियर टूटा, एक का विंग इमारत से टकराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Africa: इस एयरपोर्ट पर एक ही दिन दो विमानों के साथ हादसे, एक का लैंडिंग गियर टूटा, एक का विंग इमारत से टकराया
Sat, 02 Dec 2023 10:21 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोडोमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोडोमा
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:21 AM IST
सार
30 यात्रियों के साथ यूनाइटेड एयर जांजीबार विमान जांजीबार से उड़ान भरी। किकोबोगा में लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान का मुख्य लैंडिंग गियर टूट गया, जिससे विमान रनवे से हट गया और नोज गियर और दोनों पंखों के सहारे रूक गया।
विज्ञापन
Aircraft Accident
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया में एक ही दिन हवाईअड्डे पर दो नाटकीय घटना देखने को मिली। यह घटना मंगलवार की है, जब तीन क्रू सदस्यों समेत 30 यात्रियों के साथ यूनाइटेड एयर जांजीबार विमान जांजीबार से उड़ान भरी। किकोबोगा में लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान का मुख्य लैंडिंग गियर टूट गया, जिससे विमान रनवे से हट गया और नोज गियर और दोनों विंग के सहारे रूक गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
इस घटना के छह घंटे बाद किकोबोगा में एक और नाटकीय घटना देखने को मिली। दरअसल, करीबन इतनी ही यात्रियों के साथ एक अन्य विमान किकोबोगा से जांजीबार के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार थी। इसी दौरान विमान का नोज गियर टूट गया और विमान का दाहिना विंग एक इमारत से टकरा गया। हालांकि इस घटना में भी किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
दोनों विमानों के नाटकीय घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए दोनों विमान कितना क्षतिग्रस्त हुआ इसकी जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने बताया कि दो ईएमबी-120 ब्रासिलिया विमान क्षतिग्रस्त हो गया। 5एच-एमजेएच का गियर टूट गया तो 5एच-एफएलएम का विंग इमारत से टकरा गया था।