फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two people shot dead in Lahore airport in Pakistan

पाकिस्तान: लाहौर हवाई अड्डे के लाउंज में दो लोगों की गोली मार कर हत्या

Wed, 03 Jul 2019 03:37 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 03 Jul 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Two people shot dead in Lahore airport in Pakistan
लौहार हवाई अड्डा - फोटो : social media

पाकिस्तान के दो लोगों की रंजिश के चलते लाहौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये लोग सऊदी अरब से उमरा करके वापस लौट रहे थे। घटना से हवाई अड्डे के लाउंज में मौजूद सैकड़ों लोगों में दशहत फैल गई।

विज्ञापन


समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने पुलिस के हवाले से बताया कि इन लोगों की लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय आमद लाउंज में सुबह 10 बजे हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। खबर में बताया गया कि हवाई अड्डा सुरक्षा कर्मियों ने घटना के संदिग्धों अरशद और शान को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध एक टैक्सी से हवाई अड्डे पहुंचे थे। निजी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर में कहा गया कि गोलियां चलने से लाउंज में मौजूद सैकड़ों लोग डर गए। परिसर की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबल हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। फॉरेंन्सिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हवाई अड्डे का प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed