फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two people arrested after French President Emmanuel Macron slapped by a man during a walkabout session

फ्रांस : राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को शख्स ने सरेआम जड़ा तमाचा, दो लोग गिरफ्तार

Tue, 08 Jun 2021 07:26 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 08 Jun 2021 07:26 PM IST
सार

इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Two people arrested after French President Emmanuel Macron slapped by a man during a walkabout session
इमैनुएल मैक्रों

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस की यात्रा के दौरान एक शख्स ने सरेआम तमाचा जड़ दिया जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद मैक्रों की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मी ने तुरंत उस व्यक्ति को जमीन पर गिरा दिया, और फिर राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। ट्विटर पर प्रसारित एक वीडियो क्लिप में हरे रंग की टीशर्ट और चश्मे में एक व्यक्ति को मैक्रों के चेहरे पर थप्पड़ मारने से पहले फ्रेंच में "डाउन विद मैक्रोनिया" चिल्लाते हुए  दिख रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने इस घटना को लोकतंत्र का अपमान बताया है। घटना के तुरंत बाद, उन्होंने नेशनल असेंबली को बताया कि लोकतंत्र का मतलब बहस और वैध असहमति है। इसका मतलब कभी भी हिंसा, मौखिक आक्रामकता और शारीरिक हमला नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed