{"_id":"61b7a82a588846078a149ea2","slug":"two-lions-came-out-of-the-cage-at-the-singapore-changi-airport-panic-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर : हवाई अड्डे पर दो शेर पिंजरे से आए बाहर, फैली दहशत, बेहोश करने के लिए ट्रैंक्विलाइजर बंदूक का करना पड़ा इस्तेमाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर : हवाई अड्डे पर दो शेर पिंजरे से आए बाहर, फैली दहशत, बेहोश करने के लिए ट्रैंक्विलाइजर बंदूक का करना पड़ा इस्तेमाल
Tue, 14 Dec 2021 01:38 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सिंगापुर
एजेंसी, सिंगापुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:38 AM IST
सार
सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर चांगी हवाई अड्डे पर दो शेर के पिंजड़े से बाहर निकल के बाद उन्हें बेहोश करने के लिए ट्रैंक्विलाइजर बंदूक का इस्तेमाल करना पड़ा। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार के मुताबिक, शेर फिलहाल यहां मंडाई वन्यजीव समूह की देखरेख में बेहोशी की अवस्था से बाहर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शेर- सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर उस समय दशहत फैल गई जब दो शेर अपने पिंजड़े से बाहर निकल गए। दोनों को बेहोश करने के लिए ट्रैंक्विलाइजर बंदूक का इस्तेमाल करना पड़ा। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार के मुताबिक, शेर फिलहाल यहां मंडाई वन्यजीव समूह की देखरेख में बेहोशी की अवस्था से बाहर आ रहे हैं। इन्हें एक कंटेनर में बंद कर विदेश ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शेरों को किस स्थान से कहां ले जाया जा रहा था लेकिन ये दोनों उन सात शेरों में शामिल हैं जिसे ले जाने की जिम्मेदारी सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) के पास है। ऐसी खबर है कि एक शेर बाहर निकलने पर पिंजरे के ऊपर लेट गया था।
विज्ञापन
हालांकि, ये शेर कंटेनर के आसपास लगाए गए जाल के भीतर ही रहे। एयरलाइन के परिचालन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई। एसआईए ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है लेकिन तत्काल प्राथमिकता शेरों की ‘सलामती’ है। प्रवक्ता ने कहा कि शेरों को मंडाई के जानवर पृथकवास केंद्र तक ले जाने के लिए बेहोश करना जरूरी था।
विज्ञापन