फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Indian peacekeepers honoured posthumously for sacrifice in line of duty on International Peacekeepers Day

Peacekeepers Day: दो भारतीय शांति सैनिक मरणोपरांत सम्मानित; दुनिया ने इस खास मौके पर किया शौर्य को सलाम

Fri, 30 May 2025 10:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 30 May 2025 10:09 AM IST
विज्ञापन
Two Indian peacekeepers honoured posthumously for sacrifice in line of duty on International Peacekeepers Day
UN - फोटो : X/@IndiaUNNewYork

पिछले साल संयुक्त राष्ट्र के झंडे तले सेवा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले दो भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस पर मरणोपरांत सम्मानित किया गया। संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुरुवार को यहां एक भव्य समारोह में ब्रिगेडियर जनरल अमिताभ झा और हवलदार संजय सिंह को डैग हैमरशॉल्ड पदक से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


ब्रिगेडियर जनरल अमिताभ झा ने संयुक्त राष्ट्र विघटन पर्यवेक्षक बल (यूएनडीओएफ) के साथ काम किया था, जबकि हवलदार संजय सिंह कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र स्थिरीकरण मिशन (एमओएनयूएससीओ) के साथ तैनात थे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से शहीद भारतीय शांति सैनिकों के परिवारों की ओर से डैग हैमरशॉल्ड पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'दिवंगत शांति सैनिक हमें मानवता की व्यापक और सामूहिक भलाई के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाते हैं। ब्लू हेलमेट्स दुनिया भर में संकटों के समय संयुक्त राष्ट्र का चेहरा बने हुए हैं, जो सबसे गंभीर रूप से प्रभावित लोगों को शांति और आश्वासन मुहैरया कराते हैं। वे उम्मीद की किरण बनकर उभरते हैं। भारत ने दिवंगत ब्रिगेडियर अमिताभ झा (यूएनडीओएफ), हवलदार संजय सिंह (एमओएनयूएससीओ) और कर्नल (सेवानिवृत्त) वैभव अनिल काले को भी याद किया, जिन्हें हमने पिछले साल खो दिया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed