फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Indian climbers on Mount Kanchenjunga have died 

दो भारतीय पर्वतारोहियों की नेपाल के कंचनजंगा पर्वत पर मौत

Thu, 16 May 2019 11:34 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 16 May 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Two Indian climbers on Mount Kanchenjunga have died 
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : File Photo

दो भारतीय पर्वतारोहियों की नेपाल के कंचनजंगा पर्वत पर मौत हो गई है। इन्हें बचाने के काफी प्रयास किए गए थे। इस बात की जानकारी अभियान के आयोजकों ने दी है। 


loader

काठमांडू में पीक प्रमोटर पासंग शेरपा का कहना है कि उनमें से एक ने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर कदम रखा था, जबकि दूसरा रास्ते में था, लेकिन बीमार होने से उसकी मौत हो गई। 

मृतक पर्वतारोहियों की पहचान 48 वर्षीय बिपलब वैद्य और 46 वर्षीय कुंतल करार के तौर पर हुई है। वह 8,586-मीटर (28,160-फुट) शिखर से नीचे ही बीमार हो गए थे। उन्हें कैंप में लाने के काफी प्रयास किए गए।

सैकड़ों विदेशी पर्वतारोही और उनके गाइड नेपाल में वसंत के समय चढ़ाई के मौसम के दौरान उच्च हिमालयी चोटियों पर चढ़ने का प्रयास करते हैं। ये समय मार्च के आसपास शुरू होता है और इस महीने के अंत में चलता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed