{"_id":"63d71fd462b12969467610fd","slug":"two-huge-stones-brought-from-nepal-will-reach-ayodhya-today-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाल से लाई गईं दो विशाल ‘शिलाएं’ आज पहुंचेंगी अयोध्या, रामलला के बाल रूप में होगी स्थापित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: नेपाल से लाई गईं दो विशाल ‘शिलाएं’ आज पहुंचेंगी अयोध्या, रामलला के बाल रूप में होगी स्थापित
Mon, 30 Jan 2023 07:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काठमांडो ।
एजेंसी, काठमांडो ।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:09 AM IST
सार
नेपाल से मिलने वाले पत्थर से भगवान राम के बाल रूप का निर्माण होगा। पत्थर को इकट्ठा करने और भेजने में सक्रिय जानकी मंदिर के महंत रामतपेश्वर दास के अनुसार, पत्थर को तराश कर भगवान राम का बाल रूप बनाया जाएगा और यह राम मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा।
विज्ञापन
नेपाल से लाई गईं दो विशाल शिलाएं
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में भगवान रामलला के बाल रूप की स्थापना के लिए कालीगंडकी नदी से लाई गई दो विशाल ‘शिला’ (पत्थर) जनकपुरधाम से सोमवार सुबह अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी। यह शिला शनिवार रात जनकपुर पहुंची है।
विज्ञापन
नेपाल से मिलने वाले पत्थर से भगवान राम के बाल रूप का निर्माण होगा। पत्थर को इकट्ठा करने और भेजने में सक्रिय जानकी मंदिर के महंत रामतपेश्वर दास के अनुसार, पत्थर को तराश कर भगवान राम का बाल रूप बनाया जाएगा और यह राम मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, राम मंदिर में जो मूल स्वरूप स्थापित किया जाएगा वह नेपाली शिला से तैयार किया जाएगा। उनके अनुसार मूर्ति को एक साथ दो शिलाओं से बनाया जाएगा। जानकी मंदिर के महंत रामरोशन दास वैष्णव ने कहा कि पत्थर से 10 महीने के भीतर भगवान राम की प्रतिमा तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
रामजन्मभूमि पथ 31 मार्च तक होगा तैयार
राममंदिर के तीनों रास्तों को विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। ये तीन रास्ते रामपथ, रामजन्मभूमि पथ व भक्तिपथ हैं। इनमें से सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि तक बन रहा जन्मभूमि पथ 31 मार्च तक तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण 55 फीसदी पूरा हो चुका है। रामजन्मभूमि पथ की कुल लंबाई 566 मीटर है। इसकी लागत 39.06 करोड़ रुपये है।