फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two die in Tesla self driving cars crash in Texas

तकनीक पर सवाल: टेस्ला की चालक रहित कार में हादसा, दो की मौत

Tue, 20 Apr 2021 05:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Apr 2021 05:22 AM IST
सार

  • तेज गति से चलती गाड़ी पेड़ से टकराई और आग की लपटों में घिर गई
  • जांच अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वक्त चालक सीट खाली थी

विज्ञापन
Two die in Tesla self driving cars crash in Texas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Tesla

विस्तार

दुनिया में चालक रहित वाहन उतारकर यातायात क्षेत्र में क्रांति लाने वाली टेस्ला कंपनी की एक गाड़ी ह्यूस्टन में एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे के बाद आग लगने से दो लोगों की मौत झुलसने से हो गई। अधिकारियों का कहना है कि ड्राइवर सीट पर कोई नहीं था। यह भी स्पष्ट नहीं है कि चालक सहायता प्रणाली का इस्तेमाल किया गया अथवा नहीं। हादसे के बाद ऐसे वाहनों पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में एक की उम्र 69 वर्ष की और दूसरे की 59 साल की थी। टेस्ला की 2019 मॉडल गाड़ी उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुई, जब वह तेज रफ्तार में थी और एक मोड़ पर अपना संतुलन खो बैठी, कार सीधे पेड़ से टकरा गई, इसके बाद कार में आग लग गई। आग पर काबू पाने के बाद दोनों शव बरामद किए गए। आग की लपटों में घिरने से पहले यह गाड़ी एक मोड़ पर खुद को नेविगेट करने में नाकाम रही। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान उजागर नहीं की गई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वक्त चालक सीट खाली थी और उसके बगल वाली सीट पर एक शख्स सवार था जबकि पीछे वाली सीट पर भी एक शख्स बैठा था। हादसे के बाद दोनों लोग वाहन से बाहर नहीं निकल पाए। आग बुझाने में करीब चार घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉन्चिंग से पहले उठे सवाल
टेस्ला कंपनी अपने ग्राहकों के लिए पूर्णत: सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर के साथ कार लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। ऐसे में इस हादसे के बाद एक बार फिर टेस्ला की सेमी-ऑटोमेटेड ड्राइविंग सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं। मार्च में ही अमेरिका ऑटो सेफ्टी एजेंसी ने टेस्ला की गाड़ियों से दुर्घटना के 27 मामलों की जांच शुरू की है।


एलन मस्क ने साधी चुप्पी
इस हादसे के बाद टेस्ला की तरफ से एक भी बयान सामने नहीं आया है। टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भी इस हादसे पर ना तो कोई ट्वीट किया और ना ही अपनी संवेदना जताई है। बता दें कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इस साल जनवरी में कहा था कि बेहद आत्मविश्वास है कि इस साल के अंत तक नई कार फुल ड्राइव करने में सक्षम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed