फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   two crew members found dead of cattle ship submerged in East China Sea japan

पूर्वी चीन सागर में डूबे मवेशी जहाज के दो क्रू सदस्य मृत मिले

Sat, 05 Sep 2020 01:30 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 05 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
two crew members found dead of cattle ship submerged in East China Sea japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पूर्वी चीन सागर में खराब मौसम की वजह से दुबई का एक मालवाहक मवेशी जहाज के डूबने से चालक दल के कई सदस्य लापता हैं। शुक्रवार को बचाव दल को चालक दल के दो सदस्यों के शव मिले।

विज्ञापन


तटरक्षक अधिकारियों का कहना है खाड़ी देश की कंपनी पीजेएससी के इस जहाज पर चालक दल के 43 सदस्य सवार थे और 11947 टन के जहाज से 5800 गायों को न्यूजीलैंड से चीन के पूर्वी तट तांगशान ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन



अधिकारियों का मानना है कि जहाज दो दिन पहले बुधवार को पूर्वी चीन सागर में तूफानी मौसम में फंस गया था। बुधवार तड़के संकट के संकेत मिलते ही बचाव दल राहत कार्यों में जुट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय तटरक्षक मुख्यालय के एक वरिष्ठ प्रवक्ता, ताकेहिरो यामादा ने कहा कि लापता चालक दल की तलाश में जुटे बचाव दल को शुक्रवार सुबह पूर्वी चीन सागर में अम्मी ओशिमा के उत्तर पश्चिम में लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर एक शख्स बेहोशी की हालत मिला जबकि दूसरा चेहरा पानी में तैराता मिला।

बेहोशी की हालात में व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दोनों की पहचान चालक दल के सदस्य के रूप में की गई है। हालांकि उनकी राष्ट्रीयता की पहचान अभी बाकी है। यामादा ने यह भी कहा कि बचाव दल ने तटीय इलाके में गायों के शवों को भी तैरते हुए देखा है।

उन्होंने बताया कि फिलीपीनो चालक दल के सदस्य 45 वर्षीय एडवार्दो सरेनो को बुधवार देर रात बचाया गया। सरेनो के हवाले से तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि एक शक्तिशाली लहर के बीच जहाज का एक इंजन बंद हो गया था। जब जहाज डूबने लगा तो उसने लाइफ जैकेट पहन ली और समुद्र में कूद गया।


उसने तब से चालक दल के अन्य सदस्यों को नहीं देखा है। पशुवाहक जहाज पर कुल 43 क्रू सदस्यों में फिलीपींस के 39, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया से दो-दो सदस्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed