फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Texas Shooting : 19 Children and Two Teachers Injured in US School Shooting Latest News in Hindi

Texas School Shooting : अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों, दो शिक्षकों की मौत, बाइडन बोले- अब एक्शन का वक्त

Wed, 25 May 2022 10:45 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, टेक्सास
एएनआई, टेक्सास Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 25 May 2022 10:45 AM IST
सार

US School Shooting : आरोपी राइफल लेकर स्कूल में घुसा और उसने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलीबारी में अब तक 21 लोग मारे जा चुके हैं। राष्ट्रपति बाइडन और हिलेरी क्लिंटन ने दुख जताया है।

विज्ञापन
Texas Shooting : 19 Children and Two Teachers Injured in US School Shooting Latest News in Hindi
अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास से दुखद खबर आई है। यहां मंगलवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) एक प्राथमिक विद्यालय में 18 साल के युवक ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 21 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 19 बच्चे व दो शिक्षक हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया। स्कूल में फायरिंग के पूर्व उसने अपनी दादी को गोली मारी, वह गंभीर है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए चार दिन के शोक का एलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब एक्शन का वक्त आ गया है। 

विज्ञापन


टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के अनुसार गोलीबारी रॉब प्राथमिक विद्यालय में हुई। एबॉट ने कहा कि यह घटना 2012 सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय में हुई गोलीबारी से ज्यादा घातक है। हमलावर ने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को अपनी गोली का निशाना बनाया है। 2012 में सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय में 20 बच्चों को इसी तरह मौत के घाट उतारा गया था। 
विज्ञापन



पहले दादी को निशाना बनाया, फिर स्कूल पहुंचा
अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी की ताजा घटना टेक्सास के छोटे से शहर उवाल्डे में हुई है। यहां की आबादी 20,000 से भी कम है। गवर्नर एबॉट के अनुसार, हमलावर का नाम सल्वाडोर रामोस है। इसी इलाके का रहने वाला था। सीएनएन ने सूत्रों के हवाले खबर दी है कि हमलावर बंदूकधारी ने सबसे पहले अपनी दादी को निशाना बनाया। इसके बाद उसने 19 बच्चों को गोली मार दी। दो शिक्षक भी उसकी चपेट में आ गए। दादी की हालत गंभीर बताई गई है। स्कूल में 600 विद्यार्थी पढ़ते हैं। हमले में कई घायल हुए हैं। एक 60 वर्षीय महिला व 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बाइडन ने जताया दुख, चार दिन का शोक
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्कूल रॉब एलीमेंट्री स्कूल की घटना काफी दुखद है। उन्होंने गोलीबारी में मारे गए बच्चों व शिक्षकों के सम्मान में देश में चार दिन का शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सैन्य और नौसेना के जहाजों, स्टेशनों सहित विदेशों में सभी अमेरिकी दूतावासों और अन्य कार्यालयों में 28 मई को सूर्यास्त तक अमेरिकी ध्वज आधा झुकाने का एलान किया। बाइडन ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के साथ बात की, ताकि उन्हें स्कूल में हुई गोलीबारी के मद्देनजर सहायता की जा सके।

राष्ट्रपति बोले- अब कुछ करना होगा 
राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, 'एक राष्ट्र के रूप में, हमें सोचना होगा कि भगवान के नाम पर कब तक हम गन लॉबी के सामने लाचार खड़े रहेंगे या वह करेंगे जो करने की जरूरत है। दिवंगत बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों को फिर कभी नहीं देख पाएंगे। अब कुछ करना ही पड़ेगा। हमें उन लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है, जो इस तरह कानून के खिलाफ जाकर बंदूक उठाते हैं, हम इसे माफ नहीं करेंगे।

हिलेरी क्लिंटन ने कहा- रोकी जाए हिंसा
टेक्सास में हुई गोलीबारी की घटना पर हिलेरी क्लिंटन ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर विचार और प्रार्थना पर्याप्त नहीं हैं। कुछ वर्षों से हम पीड़ा से भरी चीखों का देश बनते जा रहे हैं। हमें ऐसे कानून निर्माताओं की जरूरत है जो अमेरिका में बंदूक की हिंसा को रोकने के लिए तैयार हों।

बंदूक रखने पर नए प्रतिबंध लगाए
स्कूल में गोलीबारी से आहत राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया है कि अब बातंे नहीं केवल कार्रवाई होगी। राष्ट्रपति ने बंदूक रखने पर नए प्रतिबंधों की भी घोषणा की है। उन्होंने भावुक अपील के साथ बंदूक लाबी के खिलाफ मुहिम छेड़ने की भी बात कही। बाइडन ने कहा, मैं अब अमेरिका में इन सभी घटनाओं को देख कर थक चुका हूं, हमें अब कार्रवाई करनी होगी। राष्ट्रपति ने घटना के बाद देश को संबोधित कर अमेरिकियों से बंदूक लाबी और कांग्रेस के सदस्यों से बंदूक कानून पारित करने के लिए एक साथ खड़े होने के लिए कहा।

हमें कार्रवाई का साहस जुटाना होगा : कमला हैरिस
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, हमें हालात से जूझने के लिए साहत जुटाना होगा। उन्होंने कहा, यह अति हो गई है, हमें एक रुख अपनाकर कार्रवाई करनी ही होगी। यह एक हृदयविदारक त्रासदी है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा, प्रांत के सभी लोग इस मूर्खतापूर्ण अपराध के पीड़ितों और उवाल्डे समुदाय के लिए शोक मना रहे हैं। घटना पर व्हाइट हाउस ने भी शोक जताया। इस घटना पर संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा कि महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने गोलीबारी में मारे गए बच्चों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई है। वह इस घटना से दुखी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed