फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter Starts Laying off Employees from Today Musk Orders Twitter To Cut Infrastructure Costs News in Hindi

'दफ्तर के रास्ते पर हैं तो घर लौट जाएं': ट्विटर का कर्मियों को ईमेल, ऑफिस में स्टाफ के आने पर रोक, छंटनी शुरू

Fri, 04 Nov 2022 11:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 04 Nov 2022 11:16 AM IST
सार

एक रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने ट्विटर इंकार्पोरेशन (Twitter Inc) के नए प्रबंधकों से कहा है कि वे इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत कम करने के कदम उठाएं। वे ट्विटर का खर्च सालाना 1 अरब डॉलर कम करना चाहते हैं। मस्क ने खर्च में कटौती की इस योजना को 'डीप कट्स प्लान' नाम दिया है। 

विज्ञापन
Twitter Starts Laying off Employees from Today Musk Orders Twitter To Cut Infrastructure Costs News in Hindi
एलन मस्क ने ट्विटर खरीद लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के बाद उसकी लागत घटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी आज से शुरू हो गई है। मस्क कंपनी के बुनियादी ढांचे (Infrastructure Cost Cutiing) की लागत घटाकर करीब एक अरब डॉलर यानी 82 अरब रुपये बचाना चाहते हैं। वहीं, छंटनी के विरोध में कर्मचारी कोर्ट पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार शाम को ही ट्विटर के कर्मचारियों को एक ईमेल कर दिया गया। इसमें कहा गया कि अगर कंपनी के कर्मचारी रास्ते में हैं तो वे घर लौट जाएं। बताया गया है कि शुक्रवार को ट्विटर का दफ्तर स्टाफ के लिए बंद रहेगा। इसी दिन कर्मचारियों को उन्हें निकाले जाने की जानकारी दे दी जाएगी। 
विज्ञापन


दूसरी ओर मस्क ने ट्विटर इंकार्पोरेशन (Twitter Inc) के नए प्रबंधकों से कहा है कि वे इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत कम करने के कदम उठाएं। उन्होंने कहा है कि वे ट्विटर का खर्च सालाना 1 अरब डॉलर कम करना चाहते हैं। मस्क ने खर्च में कटौती की इस योजना को 'डीप कट्स प्लान' नाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खर्च कटौती की योजना से जुड़े सूत्रों के अनुसार ट्विटर के एक आंतरिक संदेश में कहा गया है कि कंपनी का लक्ष्य सर्वर और क्लाउड सेवाओं से रोजाना 15 लाख डॉलर और 30 लाख डॉलर की बचत करना है। आंतरिक दस्तावेज के अनुसार ट्विटर को फिलहाल रोज 30 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है। हालांकि, इस योजना को लेकर अधिकृत रूप से बयान नहीं आया है। 

कर्मचारियों ने कोर्ट में दिया यह तर्क
भारी छंटनी के बीच ट्विटर के कर्मियों ने कंपनी के खिलाफ केस दायर किया है। इसमें तर्क दिया कि कंपनी संघीय व कैलिफोर्निया कानून का उल्लंघन करते हुए आवश्यक 60 दिन की अग्रिम सूचना दिए बगैर ही छंटनी कर रही है। मुकदमे में सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत से अनुरोध किया गया कि वह ट्विटर को कर्मियों को लंबित मामलों की जानकारी दिए बिना दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य न करने का आदेश दे।

अधिग्रहण के समय ये थीं शर्तें
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्विटर के अधिग्रहण के समय जिन शर्तों पर हस्ताक्षर हुए थे उनमें कर्मचारियों को सालभर तक नौकरी से निकाले जाने पर मुआवजे और बाकी लाभों का अधिकार दिया गया था। 

बुनियादी ढांचे के खर्च में कटौती से है ये बड़ा खतरा
ट्विटर के सूत्रों ने कहा कि बुनियादी ढांचे की लागत में भारी कटौती से ट्विटर की वेबसाइट और ऐप को महत्वपूर्ण राजनीतिक व अन्य घटनाओं के वक्त खतरे में डाल सकती है। जब बड़ी संख्या में यूजर्स इसकी सेवाओं का इस्तेमाल करने जाएंगे तो ये डाउन हो सकती हैं। एक सूत्र ने कहा कि सोशल मीडिया साइट अतिरिक्त सर्वर स्पेस में कटौती के साथ  उच्च ट्रैफिक को संभालने की क्षमता विकसित करने पर भी विचार कर रही है। 

इसलिए कर रहे हैं छंटनी 
एलन मस्क ने कहा कि वे ट्विटर को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना चाहते हैं, इसलिए शुक्रवार से कर्मचारियों की छंटनी भी शुरू हो रही है। इस दिशा में उन्होंने पहले दिन से ही बड़े फैसले शुरू कर दिए थे। सबसे पहले उन्होंने सीईओ पराग अग्रवाल समेत दिग्गज अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था।

आधे कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार
ट्विटर के आधे कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटकी है। अमेरिकी मीडिया हाउस ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, वह 4 नवंबर को 3,700 ट्विटर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं। यह कंपनी के कुल 7,500 कर्मचारियों का तकरीबन 50 फीसदी है। कंपनी में बड़े स्तर पर छंटनी का दावा ब्लूमबर्ग ने एक अनाम सूत्र के हवाले से किया है। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल ट्विटर ने नहीं की है। कंपनी के अधिग्रहण के बाद पहले बड़े नीतिगत बदलाव के तौर पर मस्क हर ब्लू टिक वाले अकाउंट धारकों से शुल्क वसूलने जा रहे हैं।


ब्लू टिक के लिए चुकाने होंगे आठ डॉलर
एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा है और सौदे के बाद ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए 8 डॉलर यानी करीब 660 रुपये का शुल्क लगाया है। एलन मस्क ने बुधवार को अपने एक ट्वीट में कहा कि ट्विटर इंटरनेट पर सबसे दिलचस्प जगह है, इसलिए आप अभी इस ट्वीट को पढ़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि वामपंथी और दक्षिणपंथी दोनों ओर से आलोचना हो रही है लेकिन यह एक अच्छा संकेत है। यहां आपको वह मिलता है जिसके लिए आप भुगतान करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed