फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter founder Jack Dorsey apologizes said this on ex-employees being fired

Jack Dorsey: ट्विटर के संस्थापक ने मांगी माफी, पूर्व कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने पर कही ये बात

Sat, 05 Nov 2022 10:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Nov 2022 10:01 PM IST
सार

डोर्सी ने एक ट्वीट में कहा, ट्विटर पर पहले और वर्तमान में काम करने वाले लोग बेहद प्रतिभावान हैं। वे हमेशा एक रास्ता खोज लेंगे, चाहे वह कितने की कठिन समय में क्यों न हो।

विज्ञापन
Twitter founder Jack Dorsey apologizes said this on ex-employees being fired
जैक डोर्सी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क द्वारा ट्विटर की कमान हाथों में लेने के कुछ दिनों बाद ही कंपनी ने अपने आधे से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इनमें अधिकांश कर्मचारी या तो भारतीय हैं या भारतीय मूल के हैं। इस कार्रवाई के बीच ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। 

विज्ञापन


डोर्सी ने एक ट्वीट में कहा, ट्विटर पर पहले और वर्तमान में काम करने वाले लोग बेहद प्रतिभावान हैं। वे हमेशा एक रास्ता खोज लेंगे, चाहे वह कितने की कठिन समय में क्यों न हो। मुझे अहसास है कि बहुत से लोग मुझसे नाराज हैं। मैं मानता हूं कि हर कोई मेरी वजह से इस स्थिति में है। मैंने इस कंपनी के आकार को बहुत जल्दी ही बड़ा बना लिया, इसके लिए सबसे माफी मांगता हूं। 
विज्ञापन


ट्विटर ने भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए मालिक एलन मस्क ने 44 बिलियन अमरीकी डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण को अपरिहार्य बनाने और मंदी के असर से कंपनी को बचाने के लिए वैश्विक स्तर पर छंटनी के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ट्विटर ने भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी काम रहे थे। इस बीच शीर्ष प्रबंधन के कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया।

सूत्रों की मानें तो इंजीनियरिंग, बिक्री, विपणन और संचार टीमों में छंटनी की गई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति के तौर पर कितना भुगतान किया गया है। कहा यह भी जा रहा है कि भारत में पूरे मार्केटिंग (विपणन) और संचार (कम्यूनिकेशन) विभाग को बर्खास्त कर दिया गया है।

इस बीच मस्क ने कंपनी की आय में कमी के लिए एक्टिविस्ट को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट किया कि एक्टिविस्ट समूह ने विज्ञापनदाताओं पर भारी दबाव बनाया, जिससे ट्विटर की आय में भारी कमी हुई। यहां तक कि सामग्री की निगरानी से भी कुछ नहीं बदला। हमने एक्टिविस्ट को खुद करने के लिए सबकुछ किया। वे अमेरिका में अभिव्यकित की आजादी को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं।

पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी मस्क ने पिछले हफ्ते माइक्रो ब्लॉगिंग साइट का अधिग्रहण पूरा करते ही कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल और कई अन्य शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद शीर्ष प्रबंधन स्तर पर भी कई लोगों को बाहर किया गया।  मस्क ने अब कंपनी के वैश्विक कार्यबल को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर अभ्यास शुरू कर दिया है।

भारत में छंटनी शुरू
ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि छंटनी शुरू हो गई है। मेरे कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि छंटनी ने भारत में ट्विटर टीम के महत्वपूर्ण हिस्से को प्रभावित किया है।

ट्विटर इंडिया ने इस संबंध में ईमेल के जरिए किए गए सवालों का जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में ट्विटर के मार्केटिंग व कम्युनिकेशन विभाग को पूरी तरह से बर्खास्त कर दिया गया है।


75 प्रतिशत तक की कमी करने की तैयारी
मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण से पहले ही इस तरह की चर्चा थी कि वह सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेंगे। कुछ खबरों में तो यहां तक कहा गया है कि वह कर्मचारियों की संख्या में 75 प्रतिशत तक की कमी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed