फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter CEO Jack said Zuckerberg killed goat by laser gun and served him in dinner

ट्विटर के सीईओ ने कहा, एक बार जुकरबर्ग ने लेजर गन से बकरी को मारकर डिनर में परोसा था

Fri, 25 Jan 2019 01:14 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 25 Jan 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Twitter CEO Jack said Zuckerberg killed goat by laser gun and served him in dinner
Jack Dorsey

ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने कहा है कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग  ने बकरी को मारकर उन्हें डिनर में परोसा था। उन्होंने बकरी का शिकार बेहोश करने वाली बंदूक और चाकू से किया था। रोलिंग स्टोन मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में डोर्सी ने उस समय के बारे में बताया जो उन्होंने जुकरबर्ग के साथ बिताया था। डोर्सी ने कहा कि जिस जानवर का वो और जुकरबर्ग मिलकर शिकार करते थे जुकरबर्ग एक साल तक उसी का मीट खाते थे।


loader

डोर्सी ने कहा, "जुकरबर्ग ने मेरे लिए डिनर में बकरी बनाई थी। उन्होंने बकरी को मारा था। उसे उन्होंने लेजर गन और चाकू से मारा था।" ट्विटर के सीईओ ने कहा कि जुकरबर्ग ने उनसे कहा था कि डिनर के लिए केवल बकरी और सलाद है। जब बकरी को ओवन से निकाला गया तो वो बिल्कुल ठंडी थी। डोर्सी ने कहा कि उन्होंने बकरी नहीं खाई, केवल सलाद खाया।

इससे पहले 2011 में जुकरबर्ग कह चुके हैं वो उसी जानवर को खाते हैं जिसका वो शिकार करते हैं। ये बात मसेबल की रिपोर्ट में कही गई है। इस कहानी का बाद में डोर्सी ने मजाक भी उड़ाया। जब ट्विटर के आधिकारिक अकाउंट से बकरी की इमोजी ट्वीट की गई। बाद में डोर्सी ने अपने अकाउंट से सलाद की इमोजी ट्वीट की। डोर्सी कहते हैं कि जुकरबर्ग पहले जानवर को लेजर गन से बेहोश करते हैं फिर चाकू से उसका शिकार करते थे।
 




बता दें डोर्सी 2006 में बने ट्विटर के सह संस्थापक हैं। वह स्कवायर के भी संस्थापक रहे हैं। एक बार वह ट्विटर से अलग हो गए थे, लेकिन 2015 में  बतौर सीईओ दोबारा इससे जुड़ गए।

कच्चा था मीट

डोर्सी ने कहा कि बकरी शायद कच्ची थी। जुकरबर्ग ने उनसे कहा था कि उन्हें ये खाना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि उनके पूछने के करीब आधे घंटे के बाद जुकरबर्ग बकरी लेकर आए। जो कि ठंडा था। मुझे नहीं पता कि बकरी को अोवन में रखा गया था या नहीं। जब ट्विटर सीईओ से पूछा गया कि अगर वो फेसबुक के सीईओ होते तो कैसे काम करते? इसपर उन्होंने कहा कि जो चीज उनके पास है, वो उससे संतुष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed