Turkiye: मादक पदार्थों के खिलाफ तुर्किये का सबसे बड़ा ऑपरेशन, अब तक 525 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया
यह भी पढ़ें - Puerto Rico: प्यूर्टो रिको द्वीप पर ब्लैक आउट से हाहाकार, बिजली कटौती से बढ़ी लोगों की परेशानी, दिखा आक्रोश
गिरफ्तार किए गए लोगों पर क्या है संदेह
आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से कई पर इंटरनेट आधारित संचार प्लेटफार्मों के माध्यम से मोहल्लों और गलियों में मादक पदार्थों की बिक्री में शामिल होने का संदेह है। मंत्री येरलिकाया ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'हमने उन जहर बेचने वालों को एक बार फिर बहुत स्पष्ट रूप से दिखा दिया है: जिस सड़क पर आप आए हैं, वह एक बंद गली है।' आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी और आने वाले दिनों में और लोगों को हिरासत में लिया जाएगा।
“NARKOKAPAN-ANKARA” operasyonumuzda 525 torbacı gözaltına alındı.
— Ali Yerlikaya (@AliYerlikaya) April 17, 2025
Bugün sabah 05.00’da başlayan Cumhuriyet tarihimizin en büyük uyuşturucu operasyonunu Başkentimiz Ankara’da gerçekleştirdik:
Bu operasyonumuzun adı “NARKOKAPAN-ANKARA”
🟥 Operasyondaki hedefimiz özellikle… pic.twitter.com/pXugtGksTI
यह भी पढ़ें - Gaza: गाजा में इस्राइली हमले में एक परिवार के 10 लोग समेत 23 की मौत, UN ने खाद्य आपूर्ति रोकने पर जताई चिंता
यूरोप भर में बड़े पैमाने पर चलाया गया अभियान
तुर्किये में ये छापेमार कार्रवाई मंगलवार को यूरोप भर में बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान के बाद की गई है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को निशाना बनाया गया। नीदरलैंड, तुर्किये, जर्मनी, स्पेन और बेल्जियम में यूरोपोल और पुलिस बलों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 230 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसके दौरान 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.