फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkey threatens France among tension with Greece in the Mediterranean Sea

भूमध्य सागर में ग्रीस से तनाव के बीच तुर्की ने फ्रांस को दी धमकी

Mon, 17 Aug 2020 04:22 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 17 Aug 2020 04:22 AM IST
विज्ञापन
Turkey threatens France among tension with Greece in the Mediterranean Sea
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन - फोटो : reuters

भूमध्य सागर में ऊर्जा संसाधनों पर कब्जे को लेकर ग्रीस से जारी तनाव के बीच तुर्की ने फ्रांस पर जमकर भड़ास निकाली। तुर्की ने कहा कि इस क्षेत्र में सेना को तैनात कर फ्रांस तनाव को और बढ़ाएगा। स्विट्जरलैंड की यात्रा पर गए तुर्की के विदेश मंत्री मेव्लुट कैवुसोग्लू ने शनिवार को कहा, फ्रांस को ऐसे कदमों से बचना चाहिए जिससे तनाव बढ़ सकता है। उन्हें दूसरों के लिए काम करने से कुछ हासिल नहीं होगा चाहें वह लीबिया हो, सीरिया हो या इराक।

विज्ञापन


इससे पहले तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने शुक्रवार को ग्रीस को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने हमारे जहाज पर हमला बोला तो इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तुर्की का समुद्री तेल खोजी जहाज ओरुक रीस ग्रीस के द्वीप कस्तेलोरिजो के नजदीक खोजी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। ग्रीस का दावा है कि तुर्की का जहाज उसके जलक्षेत्र में है। जबकि, तुर्की ने ग्रीस के दावे को नकारते हुए उस समुद्री हिस्से को अपना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed