फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake in Turkey Moved the Country by 5-6 Meters Claims Seismologist

Turkey Earthquake: विनाशकारी भूकंप की वजह से पांच से छह मीटर खिसक गया तुर्किये, वैज्ञानिकों ने किया बड़ा दावा

Thu, 09 Feb 2023 09:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 09 Feb 2023 09:31 AM IST
सार

असल में तुर्की कई मेन फॉल्टलाइन पर स्थित है। यह एनाटोलियन प्लेट, अरेबियन प्लेट और यूरेशियाई प्लेट से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि यहां भूकंप आने का खतरा सबसे अधिक रहता है।

विज्ञापन
Earthquake in Turkey Moved the Country by 5-6 Meters Claims Seismologist
भूकंप के बाद खिसक गया तुर्किये - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तुर्किये-सीरिया में आया भयावह भूकंप अब तक 15 हजार लोगों क जान ले चुका है। 50 हजार लोग घायल हैं। हजारों इमारतें मलबे में तब्दील हो चुकी हैं और इसके नीचे पता नहीं कितने लोग भी दबे हुए हैं। इस बीच इटली के भूकंप वैज्ञानिक ने तुर्किये के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
विज्ञापन

भूकंप विज्ञानी डॉ. कार्लो डोग्लियोनी ने कहा है कि इस भूकंप के बाद तुर्किये पांच से छह मीटर तक खिसक गया होगा। उन्होंने बताया कि सीरिया की तुलना में तुर्की की टेक्टोनिक प्लेट्स 5 से 6 मीटर तक खिसक सकती है। असल में तुर्की कई मेन फॉल्टलाइन पर स्थित है। यह एनाटोलियन प्लेट, अरेबियन प्लेट और यूरेशियाई प्लेट से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि यहां भूकंप आने का खतरा सबसे अधिक रहता है। वहां के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एनाटोलियन प्लेट और अरैबियन प्लेटके बीच की 225 किलोमीटर की फॉल्टलाइन टूट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपग्रह तस्वीरों से साफ होगी स्थिति 

भूकंप वैज्ञानिक ने कहा, सीरिया की तुलना में तुर्की की टेक्टोनिक प्लेट्स 5 से 6 मीटर तक खिसक सकती है। हालांकि, यह सब प्रारंभिक आंकड़ों पर आधारित है। असल तस्वीर उपग्रह तस्वीरें सामने आने के बाद साफ होगी। प्रोफेसर डोग्लियोनी ने बताया कि भूकंप के बाद कटाव वाले क्षेत्र में 190 किलोमीटर लंबा और 25 किमी चौड़ा क्षेत्र शामिल था, यह क्षेत्र जमीन को हिला रहा था और भूकंप का एक क्रम बना रहा था। उन्होंने आगे कहा, दो फ्लैप एक दूसरे के सापेक्ष चले गए। दूसरे शब्दों में, यह ऐसा है जैसे तुर्किये दक्षिण पश्चिम की ओर अरब प्लेट के सापेक्ष चला गया। उन्होंने कहा, हम अत्यधिक भूकंपीय क्षेत्र के बारे में बात कर रहे हैं, जो भूमध्यसागरीय क्षेत्र के सबसे खतरनाक क्षेत्रों में से एक है। 

विज्ञापन

पहले से थी चेतावनी

तुर्किये दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप क्षेत्रों में से एक है। देश का आखिरी 7.8-तीव्रता का झटका 1939 में आया था, जब पूर्वी एर्जिंकन प्रांत में 33,000 लोग मारे गए थे। 1999 में डुज के तुर्किये क्षेत्र में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 17,000 से अधिक लोग मारे गए थे। विशेषज्ञों ने लंबे समय से चेतावनी दी है कि एक बड़ा भूकंप इस्तांबुल को तबाह कर सकता है, जो 16 मिलियन लोगों के मेगालोपोलिस में जर्जर घरों से भरा हुआ है। 

90 प्रतिशत लोगों को पहले तीन दिन में बचाया गया

वहीं, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में आपदाओं और स्वास्थ्य के प्रोफेसर इलान केल्मन ने कहा कि भूकंप से बचे 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले तीन दिनों के भीतर बचा लिया गया है। उन्होंने कहा, आम तौर पर, भूकंप लोगों को नहीं मारते हैं, बुनियादी ढांचे के ढहने से लोग मारे जाते हैं।

15 हजार से ज्यादा मौतें

तुर्किये और सीरिया में भूकंप के कहर से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। द एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 15,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। व्यापक तबाही के बीच मरने वालों की संख्या में वृद्धि जारी है। करीब 50 हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बड़ी तादात में लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed