फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkey Syria Earthquake Death Toll exceeded 37000, A crane for God sake

Turkey-Syria Earthquake: हे भगवान! एक क्रेन मिल जाए..अपनों को बचाने की जद्दोजहद, भूकंप से अब तक 37 हजार की मौत

Tue, 14 Feb 2023 08:29 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा/दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा/दमिश्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Feb 2023 08:29 AM IST
सार

 Turkey-Syria Earthquake Deaths : तुर्किए में और पड़ोसी सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से और लोगों की जान बचाई जा सकती थी अगर रेस्क्यू कार्य तेजी से की गई होती।

विज्ञापन
Turkey Syria Earthquake Death Toll exceeded 37000, A crane for God  sake
तुर्किए- सीरिया में भूकंप - फोटो : Social Media

विस्तार

तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से अब तक 37 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस भयावह भूकंप ने लाखों लोगों को ऐसा दर्द दिया जिसे भूले नहीं भुलाया नहीं जा सकता है। इस भूकंप ने शहरों-गांवों में कई आशियाने भी उजाड़ दिए। भूकंप के बाद जीवित बचे लोगों का संघर्ष अभी भी जारी है। लोग जो अनुभव साझा कर रहे हैं, जिसे सुन आप रोने पर मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन


दो बच्चे मलबे के अंदर, क्रेन की खोज में दर-दर भटकती मां
केवसेर नाम की महिला ने दर्द बयां करते हुए कहा कि वह अपने दो बेटों को तुर्किए के अंताक्य शहर में उनकी ढही हुई अपार्टमेंट के मलबे के नीचे फंसे होने की आवाज सुन रही थीं लेकिन दो दिनों तक उन्हें बचाने का आदेश देने के लिए एक इमरजेंसी ऑपरेशन लीडर नहीं मिला।
विज्ञापन


महिला ने कहा कि मैं मलबा उठाने के लिए सिर्फ एक क्रेन की भीख मांगती रही। समय बीत रहा था। मैं रो रही थी और कह रही थी भगवान के लिए  केवल एक क्रेन मिल जाए।  लोगों ने मीडिया चैनलों से कहा कि इमारत के मलबे से और जीवित लोगों को नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों लोग सड़क पर इधर-उधर भटक रहे
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने तुर्किए की सड़क पर कई लोगों से बात की। इस दौरान लोगों ने प्रशासन और व्यवस्था को लकर नाराजगी जताई। लोगों ने आपदा क्षेत्र में पानी, भोजन, दवा, बॉडी बैग और क्रेन की कमी की शिकायत की। हजारों लोग सड़क पर इधर-उधर भटक रहे हैं।

1939 के बाद तुर्किए का सबसे विनाशकारी भूकंप
सोमवार को दोनों देशों से मरने वालों की संख्या 37,000 से अधिक हो गई, जिससे यह इस सदी की दुनिया की सबसे खराब प्राकृतिक आपदाओं और 1939 के बाद से तुर्की के सबसे घातक भूकंपों में से एक बन गया।


विनाशकारी भूकंप में 50 हजार से अधिक लोगों की जान जाने की संभावना
संयुक्त राष्ट्र के राहत प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने जो आशंका जताई है वह और दिल दहलाने वाला है। दरअसल, मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा है कि इस विनाशकारी भूकंप में 50 हजार से अधिक लोगों की जान गई होगी। उन्होंने कहा कि वास्तव में मैंने मृतकों की संख्या गिनना शुरू नहीं किया है लेकिन जिस तरह से मलबे दिख रहे हैं उससे साफ लग रहा है कि यह आंकड़ा 50 हजार से अधिक जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही, खोज और बचाव लोग मानवीय एजेंसियों के लिए रास्ता बनाएंगे, जिनका काम अगले महीनों के लिए प्रभावित लोगों की असाधारण संख्या को देखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed