अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़ दी है। गबार्ड ने आरोप लगाए हैं कि यह पार्टी एक तरह से कुछ एलीट लोगों के नियंत्रण में है। जो जंग की बातें करते हैं। श्वेत लोगों का विरोध करते हैं नस्लभेदी ग्रुप में तब्दील हो रहे हैं। गबार्ड दो साल पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हैं।
US: अमेरिका की पहली हिंदू सांसद ने छोड़ी बाइडन की पार्टी, कहा- नस्लभेदी समूह में तब्दील हो रहे डेमोक्रेट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:07 PM IST
सार
गबार्ड को 2013 में अमेरिकी संसद के निचले सदन के लिए हवाई क्षेत्र से चुना गया था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, आज डेमोक्रेट हर मुद्दे पर नस्लभेद करके, श्वेत-विरोधी नस्लवाद भड़काकर संविधान में दी गई आजादी को कमजोर कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले साल हुई थीं अमेरिकी संसद से रिटायर
फिलहाल दूसरी पार्टी जॉइन नहीं करेंगी तुलसी
विज्ञापन
विज्ञापन