फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   TTP terrorist commander killed in Pakistan

पाकिस्तान: पाक सुरक्षाबलों ने मार गिराया टीटीपी का आतंकी कमांडर शेर खान

Fri, 01 Oct 2021 02:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Oct 2021 02:45 AM IST
सार

टीटीपी पाकिस्तान में ऐसा आतंकी समूह है जिसे देश में बुरा आतंकी गुट माना जाता है क्योंकि यह गुट पाकिस्तान में आतंकी वारदातों में लिप्त है।

विज्ञापन
TTP terrorist commander killed in Pakistan
पाक सुरक्षाबल - फोटो : INP

विस्तार

पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का आतंकी कमांडर ख्वाजा दीन उर्फ शेर खान खैबर पख्तूनख्वा में में एक सुरक्षा अभियान के दौरान मारा गया है।

विज्ञापन


डॉन अखबार के मुताबिक उसे इलाके में मिली आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक ऑपरेशन में मार गिराया गया और उसके ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बड़ी मात्रा में बरामद किए गए।इस अभियान के दौरान पाक सेना का एक कैप्टन भी मारा गया। 
विज्ञापन


पाक सुरक्षाबलों ने मार गिराए थे चार कमांडर
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में चार विद्रोही कमांडरों सहित 10 आतंकवादियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों द्वारा यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई थी और छापेमारी के दौरान सभी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई और चार विद्रोही कमांडरों समेत 10 आतंकवादी मारे गए थे। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था।


सेना के बयान में कहा कि मारे गए सभी आतंकवादी आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज) लगाने, फायर रेड करने और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने में सक्रिय रूप से शामिल रहे। ये आतंकवादी दक्षिण वजीरिस्तान जिले के अंदर आतंकवाद के और अधिक कृत्यों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed