{"_id":"6042812322e0c912680d9d65","slug":"tsunami-threat-warns-in-pacific-ocean-after-strong-earthquake-tremors-in-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड : भूकंप के तेज झटकों के बाद जारी की गई सुनामी की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूजीलैंड : भूकंप के तेज झटकों के बाद जारी की गई सुनामी की चेतावनी
Sat, 06 Mar 2021 12:36 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वेलिंगटन
एजेंसी, वेलिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में सुनामी की चेतावनी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के उत्तरी-पूर्वी तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद प्रशांत महासागर में आज (भारतीय समयानुसार) सुनामी का खतरा मंडराने लगा। इसे देखते हुए न्यूजीलैंड, न्यू कैलेडोनिया और वानुअतु के तटीय इलाकों से हजारों निवासियों को बाहर निकाल ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंचाया गया। फिलहाल भूकंप से किसी तरह की गंभीर क्षति या नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
कई इलाकों से हजारों निवासियों को ऊंचाई वाली जगहों पर ले जाया गया
भूकंप के बाद नूमी में चेतावनी के तौर पर सायरन बजाते हुए लोगों को रिहायशी इलाके खाली करने के आदेश दिए। अधिकारियों ने कहा कि तीन मीटर (10 फीट) ऊंची की लहरें फ्रांसीसी क्षेत्र की ओर बढ़ती देखी गईं।
विज्ञापन
आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता एलेक्जेंडर रोसिग्नॉल ने सार्वजनिक रेडियो के हवाले से कहा, सभी लोग समुद्र तट के इलाकों को तुरंत खाली कर दें, पानी में हो रही सभी गतिविधियों को रोक दें और अपने बच्चों को स्कूलों न भेजें।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के हिस्सों में 8.1तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले उसी क्षेत्र में रिचर स्केल पर 7.4 और 7.3 तीव्रता के झटके महसूस होने के बाद सुनामी के चेतावनी दी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, न्यूजीलैंड तट से 1,000 किलोमीटर दूर सुबह 8.28 बजे 6.9 की तीव्रता के प्रारंभिक झटके महसूस किए गए।