{"_id":"6000af6e8ebc3e340e659ab4","slug":"ts-tirumurthy-said-india-is-deeply-concerned-over-the-growing-threats-from-yemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यिक पोतों को लेकर यमन से बढ़ते खतरों पर भारत बेहद चिंतित है: टी एस तिरुमूर्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वाणिज्यिक पोतों को लेकर यमन से बढ़ते खतरों पर भारत बेहद चिंतित है: टी एस तिरुमूर्ति
Fri, 15 Jan 2021 02:24 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 15 Jan 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति
- फोटो : ANI
भारत ने कहा है कि वह लाल सागर और अदन की खाड़ी में वाणिज्यिक पोतों के नौवहन को लेकर यमन से बढ़ते खतरों को लेकर बेहद चिंतित है। इसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इसपर तत्काल ध्यान देने और मुद्दे पर विचार-विमर्श का अनुरोध किया।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने बृहस्पतिवार को पश्चिम एशिया (यमन) पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में कहा कि वर्ष 2020 लाल सागर और अदन की खाड़ी में वाणिज्यिक पोत नौवहन को लेकर यमन से बढ़ते खतरों का साक्षी रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भारत इससे गंभीर रूप से चिंतित है जो न केवल वाणिज्यिक पोतों के सुरक्षित निकलने, बल्कि क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है। यह मुद्दा ऐसा है कि परिषद इसपर तत्काल ध्यान दे और गहन विचार विमर्श करे।
विज्ञापन
तिरुमूर्ति ने परिषद से यह भी कहा कि भारत हुदैयदाह और ताइज में हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंतित है, जिसमें खासतौर पर महिलाएं और बच्चे मारे जा रहे हैं।