{"_id":"64fa3d1f8c294f36cc034157","slug":"trump-white-house-official-peter-navarro-convicted-of-contempt-after-defying-house-january-6-subpoena-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रम्प के पूर्व सलाहकार पीटर नवारो दोषी करार; कैपिटल हिल मामले में हाउस की जांच में सहयोग से किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रम्प के पूर्व सलाहकार पीटर नवारो दोषी करार; कैपिटल हिल मामले में हाउस की जांच में सहयोग से किया इनकार
Fri, 08 Sep 2023 02:44 AM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 08 Sep 2023 02:44 AM IST
सार
व्हाइट हाउस के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन के बाद नवारो अमेरिकी कांग्रेस के अवमानना के आरोपों का सामना करने वाले ट्रम्प के दूसरे सहयोगी हैं। इससे पहलेस बैनन को दो मामलों में दोषी ठहराया गया था और चार महीने जेल की सजा सुनाई गई थी, हालांकि अपील लंबित रहने तक उन्हें रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस आर्थिक सलाहकार पीटर नवारो
- फोटो : twitter
विस्तार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार पीटर नवारो ने 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल में हुए हमले की जांच कर रही प्रतिनिध सभा समिति के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया। जिसके चलते उन्हें कांग्रेस की अवमानना के आरोप में दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन के बाद नवारो अमेरिकी कांग्रेस के अवमानना के आरोपों का सामना करने वाले ट्रम्प के दूसरे सहयोगी हैं। इससे पहलेस बैनन को दो मामलों में दोषी ठहराया गया था और चार महीने जेल की सजा सुनाई गई थी, हालांकि अपील लंबित रहने तक उन्हें रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
न्यायाधीश अमित मेहता ने नवारो की सजा 12 जनवरी के लिए निर्धारित की। उन्हें वाशिंगटन के संघीय न्यायालय में कांग्रेस की अवमानना के दो मामलों में दोषी ठहराया गया। इन दोनों में एक साल तक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
क्या है 6 जनवरी 2021 का विवाद
बता दें कि अमेरिकी संसद और उसके आसपास के इलाके को कैपिटल हिल कहा जाता है। अमेरिका में 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को डेमोक्रेट नेता जो बाइडन के सामने हार का सामना करना पड़ा था। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों से एकजुट होने की अपील की। इसके बाद छह जनवरी 2021 को करीब दो हजार लोग कैपिटल हिल इलाके में एकजुट हुए और आरोप है कि ट्रंप के उकसावे वाले बयान के बाद भीड़ ने कैपिटल हिल पर हमला बोल दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर अमेरिकी संसद में घुस गए। घटना के समय कई बड़े नेता और अधिकारी कैपिटल हिल में मौजूद थे। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को कैपिटल हिल से बाहर निकाला।