फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Warns Hamas Immediate hostages and deadbodies release US envoy direct talk white house

Trump Warns Hamas: 'सभी बंधकों को तत्काल रिहा करें.. केवल बीमार लोग... शव रखते हैं', ट्रंप का दो टूक संदेश

Thu, 06 Mar 2025 05:26 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 06 Mar 2025 05:26 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया के मानवीय संकट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गाजा में बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा करने के लिए हमास को 'अंतिम चेतावनी' दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने 'सीधी बातचीत के लिए हमास के पास एक दूत भेजा है।'

विज्ञापन
Trump Warns Hamas Immediate hostages and deadbodies release US envoy direct talk white house
राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास को बंधकों की तत्काल रिहाई का संदेश भेजा - फोटो : अमर उजाला / पीटीआई

विस्तार

पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बाद उपजी मानवीय त्रासदी नजदीकी भविष्य में खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे। फिलहाल, छह हफ्ते का युद्धविराम है, लेकिन हमास ने सभी बंधकों को रिहा नहीं किया है। अब ताजा घटनाक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को अंतिम चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि गाजा में बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा करना ही होगा। 
विज्ञापन


अमेरिका इस्राइल को वह सब कुछ भेज रहा है, जिससे...
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को हमास को गाजा में बंधक बनाए गए सभी लोगों की रिहाई की चेतावनी से पहले व्हाइट हाउस में आठ पूर्व बंधकों के साथ मुलाकात की। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, वे इस्राइल को वह सब कुछ भेज रहे हैं जो उसे काम पूरा करने के लिए चाहिए। 
विज्ञापन


रिहाई न करने पर हमास को अंजाम भुगतने की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने तल्ख अंदाज में कहा, 'सभी बंधकों को तत्काल रिहा करें, बाद में नहीं... जिन लोगों की आपने हत्या की है, उनके शवों को तुरंत वापस करें।' ट्रंप ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए कहा, रिहाई न करने पर आपका (हमास) काम खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने हमास की मानसिकता को घृणित बताते हुए कहा, 'केवल बीमार और विकृत लोग ही शव रखते हैं... आप बीमार और विकृत हैं!'
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने हमास के साथ सीधी बातचीत के लिए भेजा दूत
ट्रंप ने बंधकों की रिहाई के लिए तीखे शब्दों में 'अंतिम चेतावनी' के साथ दो टूक संदेश दिया। इससे पहले व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की कि ट्रंप ने हाल ही में हमास के साथ अभूतपूर्व सीधी बातचीत के लिए एक दूत भेजा है।

टकराव बढ़ने का खतरा क्यों?
बता दें कि इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते का पहला चरण एक मार्च को खत्म हो गया। दूसरे चरण के लिए दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी है। इस्राइल चाहता है कि गाजा में संघर्ष विराम के पहले चरण को रमजान तक बढ़ाया जाए। हालांकि, हमास ने बातचीत पर जोर दिया और सीजफायर की समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया। समझौते का जो दूसरा चरण लागू किया जाना है, उसमें गाजा में बचे हुए सभी जीवित बंधकों की वापसी और क्षेत्र से सभी इस्राइली सैनिकों को वापस बुलाया जाना शामिल है।


बंधकों की रिहाई के अलावा भावुक वीडियो का टखौफनाक खेल'
इससे पहले हमास ने दो-तीन मार्च को बंधकों का एक वीडियो जारी किया है। इसमें दो बंधक भाइयों को दिखाया गया है। इनमें से एक भाई को शनिवार को रिहा कर दिया गया, जबकि दूसरा अभी भी हमास की कैद में है। इस्राइल ने इस वीडियो को 'माइंड गेम' बताया और कहा कि इस तरह की गतिविधि से हमास ध्यान भटकाने की ताक में है। इससे पहले हमास नेबीते 27-28 फरवरी को युद्ध विराम के पहले चरण के समाप्त होने से कुछ दिन पहले चार मृत बंधकों के शव लौटाए थे। हमास ने सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले में रेड क्रॉस शव सौंपे, जिसे मिस्र के मध्यस्थों के माध्यम से इस्राइल भेजा गया। बाद में इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी इसकी पुष्टि की थी।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed