US: चीन के AI मॉडल डीपसीक को लेकर ट्रंप ने चेताया; इस्राइल के आयरन डोम जैसा हथियार बनाने की तैयारी में अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन के नए एआई मॉडल डीपसीक को अमेरिका के लिए चेतावनी बताया है। उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को एआई मॉडल से जीतने के लिए काम करने को कहा है। इसके अलावा ट्रंप नई वायु रक्षा प्रणाली आयरन डोम जैसे हथियार के निर्माण पर जोर दिया है। इसे लेकर वे एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन के नए एआई मॉडल डीपसीक को अमेरिका के लिए चेतावनी बताया है। उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को एआई मॉडल से जीतने के लिए काम करने को कहा है। इसके अलावा ट्रंप नई वायु रक्षा प्रणाली आयरन डोम जैसे हथियार के निर्माण पर जोर दिया है। इसे लेकर वे एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन कांग्रेस की बैठक में कहा कि चीनी कंपनी द्वारा डीपसीक एआई जारी करना हमारे उद्योगों के लिए एक चेतावनी है। हमें इससे जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा पर पूरा ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक भी हो सकता है। क्योंकि हमको अरबों-खरबों खर्च करने के बजाय कम खर्च में नए नवाचार करने होंगे।
चीन ने हाल ही अपना एआई मॉडल डीपसीक जारी किया है। इसके जारी होने के बाद एआई उद्योग को सेमीकंडक्टर देने वाली अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयर के बाजार मूल्य में 600 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ है। वहीं शपथ ग्रहण के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप एआई के बुनियादी ढांचे में 500 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। इसके लिए ओरेकल, सॉफ्टबैंक और ओपन एआई के साथ साझेदारी में स्टारगेट कंपनी बनाई गई है।
आयरन डोम विकसित करने पर जोर
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल जैसा आयरन डोम विकसित करने पर भी जोर दिया। जल्द ही वह आयरन डोम का निर्माण शुरू करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। ट्रंप ने एक बैठक में कहा कि हमें अत्याधुनिक आयरन डोम मिसाइल रक्षा कवच का निर्माण तुरंत शुरू करना होगा। अभी इस्राइल के पास आयरन डोम है।
जानें आयरन डोम सिस्टम के बारे में
इस्राइल ने अमेरिका के सहयोग से राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम को ध्यान में रखते हुए आयरन डोम को रॉकेट हमलों का मुकाबला करने के लिए विकसित किया है। इस्राइल साल 2011 से इस प्रणाली का इस्तेमाल कर रहा है। इस्राइल की सेना और सरकार दावा करती है कि आयरन डोम दुनिया का सबसे विकसित एयर डिफेंस सिस्टम है और इसका सक्सेस रेट 90 प्रतिशत से भी ज्यादा है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.