फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Terminate : Arnold Schwarzenegger farewell message saddened by Capitol violence - you have been dismissed, President

ट्रंप टर्मिनेट : अर्नोल्ड भी कैपिटल हिंसा से दुखी, बोले- आप बर्खास्त कर दिए गए हैं

Sun, 10 Jan 2021 09:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 10 Jan 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Trump Terminate : Arnold Schwarzenegger farewell message saddened by Capitol violence - you have been dismissed, President
रिपब्लिकन नेता श्वार्जनेगर - फोटो : social media

किसी वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी रहे हॉलीवुड एक्शन स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर अमेरिकी संसद पर हमले व हिंसा से बहुत दुखी हैं। उनमें ट्रंप के प्रति कितना गुस्सा है, उसका इस बात से संकेत मिलता है कि उन्होंने एक  जर्मन अखबार से बातचीत में ट्रंप को बिदाई संदेश देते हुए यह तक कह दिया-आप टर्मिनेट हो चुके हैं राष्ट्रपति! 

विज्ञापन


यह हमारा अमेरिका नहीं
बता दें, अमेरिका के बिदा हो रहे राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी कैपिटल पर तूफानी प्रदर्शन किया था। इसे लेकर श्वार्जनेगर ने जर्मनी के अखबार 'बिल्ड एम सोनटैग' से बातचीत में ट्रंप के प्रति सख्त नाराजगी जताई। कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर और ऑस्ट्रिया के मूल निवासी हॉलीवुड एक्शन स्टार ने कहा कि कैपिटल के दृश्यों ने उन्हें दुखी कर दिया। "यह हमारा अमेरिका नहीं है। यह मेरा अमेरिका नहीं है।"
विज्ञापन


श्वार्जनेगर खुद रिपब्लिकन हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने इकोनॉमिस्ट के लिए एक लेख लिखा था। इसमें कहा गया था कि ट्रंप को सत्ता से चिपके रहने के लिए अपने बुरे तरीकों को त्यागने की जरूरत है। उन्होंने अब जर्मन अखबार से कहा-मैंने ट्रंप के साथ समय बिताया है, लेकिन उन्हें कभी भी नाटक करते नहीं देखा जैसा कि हाल में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीनिक्स की तरह निकलेगा अमेरिका
श्वार्जनेगर ने उम्मीद जताई कि 1960 के दशक में जिस "अद्भुत" देश से उन्हें प्यार हुआ, वह अपनी ताकत और दृढ़ता के दम पर उथल-पुथल के इस दौर से निकल जाएगा। यह हमेशा फिर से उठता है, "राख से फीनिक्स की तरह।"  बता दें फीनिक्स पक्षी राख में से जिंदा निकल आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed