फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump suggests he's not 'forcing' Gaza takeover plan, but questions why Israel ever gave that up

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- गाजा पर नियंत्रण की योजना केवल 'सुझाव', जबरदस्ती नहीं कर रहे

Sat, 22 Feb 2025 04:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Feb 2025 04:39 PM IST
सार

US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा को नियंत्रण में लेने की योजना पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने केवल इसका सुझाव दिया था, न कि इसे जबरदस्ती लागू करने का आदेश। 

विज्ञापन
Trump suggests he's not 'forcing' Gaza takeover plan, but questions why Israel ever gave that up
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

गाजा पट्टी से फलस्तीनी नागरिकों को निकालने और फिर उसे अपने नियंत्रण में लेने की योजना को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दुनियाभर से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। हालांकि, एक अमेरिकी समाचार चैनल के साथ बातचीत में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनकी योजना केवल एक 'सुझाव' है, न कि किसी तरह से 'लागू करने का आदेश'। जेरूसलेम पोस्ट ने यह जानकारी दी।  

विज्ञापन


'योजना के लिए जबरदस्ती नहीं कर रहा' 
'फॉक्स न्यूज' के साथ बातचीत में ट्रंप ने इस बात को दोहराया कि वह मानते हैं कि पश्चिम एशिया में स्थिति का समाधान करने के लिए उनकी योजना सबसे अच्छी है। उन्होंने कहा, मैं आपको अपनी योजना का तरीका बताउंगा। मुझे लगता है कि वह योजना वास्तव में काम करेगी। लेकिन मैं इसको लेकर जबरदस्ती नहीं कर रहा हूं। मैं बस बैठकर इसके लिए सुझाव दूंगा। फिर अमेरिका का उस पर नियंत्रण होगा, वहां हमास नहीं होगा। फिर वहां विकास होगा और एक नई शुरुआत होगी। 
विज्ञापन


जॉर्डन के अलावा अरब देशों ने खारिज की ट्रंप की योजना
ट्रंप ने पहले जॉर्डन और मिस्र से कहा था कि वह गाजा से पलायन करने वाले फलस्तीनी शरणार्थियों को स्वीकार करें। जॉर्डन और मिस्र का इस्राइल के साथ शांति समझौता है। हालांकि, जॉर्डन को छोड़कर ज्यादातर अरब देशों ने इस योजना को खारिज किया। जॉर्डन ने दो हजार घायलों को स्वीकार करने पर सहमति दी है। जेरूसलम पोस्ट की खबर में कहा गया है कि शुक्रवार को अरब देशों के एक समूह ने एक वैकल्पिक योजना पर चर्चा करने के मुलाकात की, जिसमें गाजा के करीब 20 लाख की आबादी को वहीं रहने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा पट्टी अब रहने लायक नहीं: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि गाजा अब पुनर्निर्माण के योग्य भी नहीं है। उन्होंने कहा, वह जगह रहने लायक नहीं है। अगर आपने लोगों को इसकी जगह एक अच्छे समुदाय के बीच रहने का विकल्प दिया, तो मुझे पता है कि वे कहां जाएंगे। देखते क्या होता है। इसके साथ ही ट्रंप ने इस्राइल के 2005 के उस निर्णय का भी जिक्र किया, जब उसने गाजा से अपनी सैन्य मौजूदगी खत्म कर ली थी और नियंत्रण फलस्तीनी प्राधिकरण को सौंप दिया था। ट्रंप ने सवाल किया, यह एक शानदार जगह है, मुझे समझ नहीं आता इस्राइल ने इसे क्यों छोड़ा। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed