{"_id":"66c67e643fbb1431ce0527e8","slug":"trump-stands-behind-bulletproof-glass-in-1st-outdoor-rally-since-shooting-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: हमले के बाद पहली आउटडोर रैली में बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे खड़े हुए ट्रंप, कहा- हैरिस कट्टर वामपंथी हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: हमले के बाद पहली आउटडोर रैली में बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे खड़े हुए ट्रंप, कहा- हैरिस कट्टर वामपंथी हैं
Thu, 22 Aug 2024 05:26 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:26 AM IST
सार
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को कट्टर वामपंथी बताया है। जानलेवा हमले के बाद पहली बार ट्रंप आउटडोर रैली में बुलेंट प्रूफ ग्लास के पीछे खड़े नजर आए।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका में अपने ऊपर हमले के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को पहली बार आउडोर रैली में बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे नजर आए।
विज्ञापन
78 वर्षीय ट्रम्प ने एक विमानन संग्रहालय में पुराने युद्धक विमानों की पृष्ठभूमि में बोलते हुए कहा कि हैरिस व्हाइट हाउस के लिए अब तक की "सबसे कट्टर वामपंथी व्यक्ति" हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर नवंबर में होने वाले चुनाव कमला जीत गईं तो अमेरिका में लोगों की रातोंरात लाखों नौकरियां खत्म हो जाएंगी।
ट्रंप ने कहा, ''पूरी दुनिया में हमारे विरोधियों को पता था कि जब मैं आपका कमांडर-इन-चीफ था तो अमेरिका के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता था। लेकिन अगर कॉमरेड कमला नवंबर में जीतती हैं, तो तीसरा विश्व युद्ध होना लगभग तय है।"
विज्ञापन
हैरिस को हराना आसान: ट्रंप
पेंसिलवेनिया में रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि मुझे लगता है कि उनकी (बाइडन) तुलना में उन्हें (हैरिस) हराना ज्यादा आसान है।" इस दौरान ट्रंप ने कई नीतियों पर कमला हैरिस को वामपंथी के रूप में दिखाने की कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने हैरिस पर निजी तौर पर भी हमला किया। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इन टिप्पणियों से ट्रंप को नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
चुनाव से पहले नेताओं का लगातार बयानबाजी
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले नेताओं की बयानबाजी लगातार जारी है। दो दिन पहले राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला था। एक सभा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर में अमेरिका को असफल राष्ट्र बताते हैं। यह बिल्कुल गलत है।
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है। बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर होने के बाद डेमोक्रेट्स ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया। इसे लेकर दोनों राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।