{"_id":"692c3dcfc5ab2016fe0c2252","slug":"trump-says-venezuelan-airspace-should-be-viewed-as-closed-maduro-government-slams-colonial-threat-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Venezuela: 'संप्रभुता को कमजोर करने का प्रयास', ट्रंप के एयरस्पेस बंद करने वाले बयान पर मादुरो सरकार का पलटवार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Venezuela: 'संप्रभुता को कमजोर करने का प्रयास', ट्रंप के एयरस्पेस बंद करने वाले बयान पर मादुरो सरकार का पलटवार
Sun, 30 Nov 2025 06:21 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेस्ट पाम बीच।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेस्ट पाम बीच।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 30 Nov 2025 06:21 PM IST
सार
Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद करने वाले बयान वेनेजुएला की निकोलस मादुरो सरकार प्रतिक्रिया दी। उसने ट्रंप के बयान को औपनिवेशिक खतरा बताया और देश की संप्रभुता को कमजोर करने वाला कदम बताया।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वेनेजुएला के 'ऊपर और आसपास' का हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद माना जाना चाहिए। इस बयान ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अमेरिका के दबाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मादुरो की सरकार ने इसे 'औपनिवेशिक खतरा' बताया और कहा कि यह देश की संप्रभुता को कमजोर करने का प्रयास है।
व्हाइट हाउस ने ट्रंप के ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर किए गए पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यह स्पष्ट नहीं था कि ट्रंप नई नीति का एलान कर रहे हैं या केवल मादुरो के खिलाफ अपने अभियान का संदेश दोहरा रहे हैं। उनका अभियान कैरिबियाई सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में छोटी नावों पर कई हमलों और क्षेत्र में नौसैनिक बलों की तैनाती पर आधारित रहा है, जिन पर ड्रग्स ले जाने का आरोप था। सितंबर की शुरुआत से ऐसे हमलों में 80 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: नेतन्याहू ने राष्ट्रपति से मांगा क्षमादान, अपने खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मुकदमे के बीच किया अनुरोध
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप ने हवाई क्षेत्र पर बंद करने की बात एयरलाइन, पायलट, ड्रग डीलर्स और मानव तस्करों के लिए की थी, न की सीधे मादुरो के लिए। वेनेजुएला की सरकार ने कहा कि ट्रंप के हवाई क्षेत्र बंद करने की बात की वह कड़ी आलोचना करती है। सरकार ने इसे देश की क्षेत्रीय अखंडता, हवाई सुरक्षा और पूर्ण संप्रभुतता को कमजोर करने वाला औपनिवेशिक खतरा बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसा एलान एक शत्रुतापूर्ण, एकतरफा और मनमानी कार्रवाई है।
बयान में यह भी कहा गया कि अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने वेनेजुएला के प्रवासियों को लौटाने वाली द्वि-साप्ताहिक उड़ानों को एकतरफा रूप से रोक दिया है। दोनों सरकारों के बीच बातचीत के बाद इस साल अब तक 13 हजार से अधिक वेनेजुएला वासियों को दर्जनों चार्टर्ड उड़ानों से वेनेजुएला भेजा गया, जिनमें नवीनतम उड़ान शुक्रवार देर रात कराकस पहुंची। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने पिछले सप्ताह वेनेजुएला के लिए उड़ानों को रद्द करना शुरू कर दिया, जब संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने पायलटों को चेतावनी दी कि वे देश के ऊपर उड़ान भरते समय सतर्क रहें, क्योंकि वहां सैन्य गतिविधियां बढ़ गई हैं।