{"_id":"67aa2ec612102e2daf06fe57","slug":"trump-says-no-right-of-return-for-palestinians-in-gaza-under-his-plan-for-us-ownership-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'फलस्तीनियों को अपनी जमीन पर लौटने का हक नहीं..', गाजा पर नियंत्रण की योजना को लेकर बोले डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'फलस्तीनियों को अपनी जमीन पर लौटने का हक नहीं..', गाजा पर नियंत्रण की योजना को लेकर बोले डोनाल्ड ट्रंप
Mon, 10 Feb 2025 10:22 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:22 PM IST
सार
US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी योजना के तहत फलस्तीनियों को गाजा में वापस आने का अधिकार नहीं होगा। उन्होंने अरब देशों से गाजा के फलस्तीनियों को अपने यहां बसाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गाजा में रहने वाले फलस्तीनियों को उनकी योजना तहत वापस आने का अधिकार नहीं होगा। उन्होंने यह बयान अपनी उस योजना को लेकर दिया है, जो गाजा पर अमेरिकी नियंत्रण की बात करती है। इससे पहले ट्रंप प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने कहा था कि वह फलस्तीनियों को केवल अस्थायी रूप से कहीं और बसाने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
यह बयान ट्रंप द्वारा गाजा पर अमेरिकी नियंत्रण की योजना पेश करने के एक हफ्ते बाद आया। इस योजना के तहत गाजा को पश्चिम एशिया का रिवेरा बनाने की बात की गई थी। रिवेरा एक फ्रांसीसी शब्द है, जिसका मतलब होता है- समुद्र के किनारे का सुंदर इलाका। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को फॉक्स न्यूज के ब्रेट बेयर को इंटरव्यू दिया। इस दौरान बेयर ने जब उनसे पूछा कि क्या गाजा में फलस्तीनियों को अपनी जमीन पर वापस लौटने का हक होगा, इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, 'नहीं, उन्हें (फलस्तीनियों को) वापस आने का अधिकार नहीं होगा।'
विज्ञापन
ट्रंप ने अपनी इस योजना के लिए अरब देशों, खासकर अमेरिका के सहयोगी जॉर्डन मिस्र पर दबाव बढ़ाया है कि वे गाजा में रहने वाले फलस्तीनियों को अपने यहां रखें। ट्रंप ने कहा कि वह गाजामें रहने वाले फलस्तीनियों के लिए एक सुरक्षित जगह बनाएंगे, जो उनके मौजूद स्थान से थोड़ा दूर होगी। इस जगह पर फलस्तीनियों को रहने के लिए सुरक्षा मिलेगी और वहां कोई खतरा नहीं होगा। यह भविष्य में बहुत सुंदर होगा और इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
विज्ञापन