{"_id":"6abea3ff5d80794b4e0b8247","slug":"trump-says-iran-may-be-linked-to-flydubai-copilot-as-investigators-try-to-establish-motive-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईदुबई मामला: 'ईरान का विमान के सह-पायलट से संबंध हो सकता है', राष्ट्रपति ट्रंप का बयान; क्या-क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्लाईदुबई मामला: 'ईरान का विमान के सह-पायलट से संबंध हो सकता है', राष्ट्रपति ट्रंप का बयान; क्या-क्या कहा?
Thu, 01 Oct 2026 11:49 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:49 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का फ्लाईदुबई विमान के सह-पायलट से संबंध होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि ईरान का सह-पायलट संबंध हो सकता है। पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान का फ्लाईदुबई विमान के सह-पायलट से संबंध हो सकता है। ट्रंप ने कहा, मैं जो सुन रहा हूं, उसके आधार पर फ्लाईदुबई विमान के सह-पायलट से ईरान का संबंध हो सकता है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
मामला क्या हुआ था?
तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में सह-पायलट पर भारतीय कप्तान स्मित मच्छार पर चाकू से हमला करने का आरोप है। घटना के दौरान विमान में सवार करीब 180 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी। इनमें से ज्यादातर यात्री इस्राइली बताए गए। घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक में आपात स्थिति में उतारा गया। इस्राइल ने इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले की कोशिश बताया। संयुक्त अरब अमीरात भी इस मामले की जांच कर रहा है।
ये भी पढ़ें: विमान के कॉकपिट में हथियार कैसे गया?: ओमानी सह-पायलट की जांच में कहां चूक हुई, इस्राइली अधिकारी ने क्या बताया?
विज्ञापन
इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने क्या कहा?
इससे पहले, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में दावा किया कि आरोपी सह-पायलट को इस्लामी कट्टरपंथ की विचारधारा के तहत प्रशिक्षित किया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जांच एजेंसियां उसके इरादों का पता लगा रही हैं। नेतन्याहू ने कहा, 'हमें पता है कि उसे इस्लामी कट्टरपंथ की विचारधारा के तहत प्रशिक्षित किया गया था।'