{"_id":"5d774c988ebc3e014a68867c","slug":"trump-said-about-the-us-china-trade-war-china-lost-several-thousand-crores-lost-3-million-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध को लेकर ट्रंप ने कहा- चीन को कई हजार करोड़ का नुकसान, 30 लाख नौकरियां गईं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध को लेकर ट्रंप ने कहा- चीन को कई हजार करोड़ का नुकसान, 30 लाख नौकरियां गईं
Tue, 10 Sep 2019 12:53 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:53 PM IST
सार
- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा व्यापार युद्ध से चीन में तीस लाख नौकरियां गई
- उन्होंने कहा कि चीन को कई हजार करोड़ का नुकसान हुआ है
- मंदी पर ट्रंप ने कहा कि यह सभी खबरें फर्जी है
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके प्रशासन द्वारा चीन से आयात होने वाले सामान पर लगाए गए शुल्क के कारण चीन को कई हजार करोड़ और तीस लाख नौकरियों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ट्रंप ने जोर देकर कहा कि चीन के खिलाफ अमेरिका बहुत अच्छा कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन व्यापार समझौता करने को लेकर काफी आतुर है वह किसी भी तरह समझौता करना चाहता है। दुनिया की इन दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच पिछले साल से व्यापक स्तर पर व्यापार युद्ध चल रहा है।
विज्ञापन
व्यापार युद्ध के चलते दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर कई सौ करोड़ के सामान पर जवाबी शुल्क लगाया गया। पिछले 10 महीनों से दोनों देश व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन इसमें अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि हमने कई हजार करोड़ कमाए हैं और चीन ने कई कई हजार करोड़ खो दिए। इसके साथ ही चीन ने तीस लाख नौकरियां भी गवां दी, इसमें ऐसी कंपनियों का भी योगदान है जिन्होंने चीन छोड़ दिया और अपना निवेश दूसरी जगह ले गए।
उन्होंने कहा कि हमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रौद्योगिकी की चोरी को रोकना होगा। जोर जबर्दस्ती कर प्रौद्योगिकी को हासिल करने को हमें रोकना होगा। यदि आप चीन में प्रौद्योगिकी चोरी के मामले को देखेंगे तो हमारा देश काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
राष्ट्रपति ने मंदी की आशंकाओं को लेकर आ रही रिपोर्टों को फर्जी खबर बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शेयर बाजार एक नई ऊंचाई को छूएगा। ट्रंप ने कहा कि आप जानते हैं कि एक अवसर आने वाला है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता, लेकिन बहुत कम समय में, हम एक नये रिकॉर्ड पर पहुंचेंगे।