{"_id":"5db3f9e38ebc3e0144722e56","slug":"trump-reiterates-commitment-to-defend-religious-freedom-in-diwali-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: व्हाइट हाउस में मनाया गया दिवाली का जश्न, राष्ट्रपति ट्रंप ने दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: व्हाइट हाउस में मनाया गया दिवाली का जश्न, राष्ट्रपति ट्रंप ने दीं शुभकामनाएं
Sat, 26 Oct 2019 01:16 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न मनाया गया। इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को हिंदुओं, जैन, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व बताता है कि अमेरिका में हर वर्ग के लोगों को धार्मिक आजादी मिली हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धार्मिक आजादी एक तरह से अमेरिका का सिद्धांत भी है। इससे पहले ट्रंप ने ओवल कार्यालय में में भारतीय-अमेरिकी समूह के लोगों के साथ दिवाली का जश्न मनाया। हालांकि इस दौरान मीडिया के लोगों को अंदर नहीं जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन संविधान के अनुरूप सभी धर्मों के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयत्नशील रहेगा। उन्होंने कहा कि दिवाली पर मैं और मेरी पत्नी मेलानिया आप सभी को प्रकाश के इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और दुनियाभर में मौजूद हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह पर्व एक अवसर की तरह है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की और बुराई पर अच्छाई की जीत का लोगों को संदेश देता है। जो लोगों को अंधकार पर प्रकाश की जीत का संदेश देता है। अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई की जीत की बात करता है।