फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump reassure country that there are signs that anti covid strategy working number of new cases stabilizing

ट्रंप बोले- काम कर रही है कोविड रोधी रणनीति, नए मामलों की संख्या में आ रही स्थिरता

Thu, 09 Apr 2020 10:02 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 09 Apr 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Trump reassure country that there are signs that anti covid strategy working number of new cases stabilizing
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका में कोरोना वायरस का बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा है। यहां संक्रमण के कारण हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ऐसे संकेत मिले हैं कि वायरस के प्रसार को धीमा करने की आक्रामक रणनीति काम कर रही है और नए मामलों की संख्या स्थिर हो रही है।

विज्ञापन


ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों के साथ बाचतीत में कहा कि संख्या बदल रही है और वे तेजी से बदल रहे हैं और जल्द ही हम इससे उबर जाएंगे। हम शीर्ष पर होंगे और हम सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। मैं इसके बारे में दृढ़ता से महसूस कर रहा हूं। बुधवार तक 4.3 लाख से ज्यादा अमेरिकी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,760 हो गई थी। जिसमें से केवल एक दिन में 1900 से ज्यादा मौतें हुई थीं। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में लगभग 1.5 लाख कोरोना पॉजिटिव के मामले हैं और 6,200 लोगों की मौत हुई है। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'हम इस गंभीर महामारी की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हैं। हमें संकेत मिल रहे हैं कि वायरस के प्रसार को धीमा करने के लिए हमारी आक्रामक रणनीति काम कर रही है। नए मामलों की संख्या स्थिर हो रही है। सभी स्थानों में आवश्यक बेड की संख्या है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा ठीक इसी समय कुछ भयानक दिन आने वाले हैं, लेकिन जल्द ही आने वाले दिन बेहतरीन होंगे। हम सभी इसे बहुत पीछे छोड़ देंगे, इस भयानक चीज को पीछे छोड़ देंगे। कुछ लोग कभी नहीं भूल पाएंगे कि उनके पास कोई प्रिय व्यक्ति था, कोई महान दोस्त था लेकिन हम इसे पीछे छोड़ देंगे।

ट्रंप ने कहा कि यह अनुशासन और अमेरिकी लोगों का समर्पण है जो हमने इसे पूरा किया है। अगर हर अमेरिकी सामाजिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करता है, तो हम अदृश्य दुश्मन को हरा सकते हैं और अनगिनत जीवन बचा सकते हैं और हम इसे और अधिक तेजी से कर सकते हैं।


एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि पिछले अनुमान की तुलना में अब वे 100,000 और 200,000 लोगों की मौत के बजाए बहुत कम मौतों की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम उन नंबरों से बहुत बेहतर कर रहे हैं। कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर डेबोरा ब्रिक्स ने कहा कि नए मॉडल से संख्या लगभग 61,000 कम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed