Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump preparing to join hands with China; Said -no hurry regarding EU tariff deal in the meeting with Meloni

US: चीन से हाथ मिलाने की तैयारी में ट्रंप; EU पर बोले- मेलोनी संग बैठक में टैरिफ डील को लेकर कोई हड़बड़ी नहीं

Fri, 18 Apr 2025 08:15 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Fri, 18 Apr 2025 08:15 AM IST
सार

अमेरिका ने चीन पर 245 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। व्हाइट हाउस में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के दौरान कहा कि हम चीन के साथ समझौता करने जा रहे हैं। उन्होंने यूरोपीय संघ पर टैरिफ लगाने पर जल्दबाजी करने से भी इनकार किया। 

विज्ञापन
Trump preparing to join hands with China; Said -no hurry regarding EU tariff deal in the meeting with Meloni
ट्रंप के साथ इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

चीन पर 245 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदलने लगे हैं। ट्रंप ने अब चीन से हाथ मिलाने की तैयारी की है। उन्होंने चीन के साथ अच्छे व्यापार समझौते पर पहुंचने का विश्वास व्यक्त किया। ट्रंप ने कहा कि हम एक सौदा करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि हम चीन के साथ एक बहुत अच्छा सौदा करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को यूरोपीय संघ या किसी और के साथ टैरिफ को लेकर सौदा करने में बहुत कम समस्या होगी। इसलिए कोई हड़बड़ी नहीं है।  ट्रंप ने जवाबी टैरिफ पर 90-दिवसीय रोक समाप्त होने से पहले यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ व्यापार समझौते पर पहुंचने का विश्वास भी व्यक्त किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अपने ही घर में घिरे डोनाल्ड ट्रंप, टैरिफ के खिलाफ कैलिफोर्निया ने किया केस; ऐसा करने वाला पहला राज्य
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि हम चीन के साथ बहुत अच्छा समझौता करने जा रहे हैं। यूरोपीय संघ के साथ टैरिफ डील को लेकर ट्रंप बोले कि व्यापार समझौता ज़रूर होगा, 100 प्रतिशत। वहीं मेलोनी ने कहा कि वह पश्चिम को फिर से महान बनाना चाहती हैं। यकीन है कि वे किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं। ट्रंप ने भविष्य में रोम आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वे वहां यूरोपीय नेताओं से भी मिल सकते हैं। भले ही अटलांटिक के दोनों तटों के बीच कुछ समस्याएं हों, लेकिन अब समय आ गया है कि हम बैठकर समाधान ढूंढने का प्रयास करें।

ये भी पढ़ें: टैरिफ पर यूएस की नई योजना,कई देशों से कहेंगे कि चीन से व्यापार घटाएं

चीन ने कहा हम टैरिफ युद्ध नहीं चाहते, लेकिन डरते भी नहीं हैं
अमेरिका ने चीन पर 245 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि उन्हें अमेरिकी पक्ष से विशिष्ट कर दर के आंकड़े के बारे में पूछना चाहिए। लिन ने कहा कि चीन ने टैरिफ मुद्दे पर अपनी गंभीर स्थिति बार-बार जाहिर की है। उन्होंने कहा कि टैरिफ युद्ध की शुरुआत अमेरिका ने की थी और चीन ने अपने वैध अधिकारों और हितों तथा अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय की रक्षा के लिए जवाबी कदम उठाए हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह से उचित और कानूनी बताया। उन्होंने कहा कि टैरिफ और व्यापार युद्धों में कोई विजेता नहीं होता। चीन इन युद्धों में भाग नहीं लेना चाहता, लेकिन इनसे डरता भी नहीं है। उन्होंने हाथ मिलाने और बाधाओं को दूर करने के लिए चीन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed