फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump prepares to shut down USAID, Musk says - Talked to the President; know everything

What Is USAID: ट्रंप ने की यूएसएआईडी को बंद करने की तैयारी, मस्क बोले- राष्ट्रपति से बात हो चुकी; जानें सबकुछ

Mon, 03 Feb 2025 01:50 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Mon, 03 Feb 2025 01:50 PM IST
सार

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) को बंद करने की तैयारी की है। टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी बंद होने के कगार पर है। मैंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ इस एजेंसी के बारे में विस्तार से बात की।आइए जानते हैं क्या है अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी, यह क्या काम करती है और इसे क्यों बंद किया जा रहा है? 

विज्ञापन
Trump prepares to shut down USAID, Musk says - Talked to the President; know everything
डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क। - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद अमेरिकी प्रशासन लगातार नए आदेश जारी कर रहा है। अब ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) को बंद करने की तैयारी की है। सोमवार सुबह अमेरिकी के सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख और टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी बंद होने के कगार पर है। मैंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ इस एजेंसी के बारे में विस्तार से बात की। राष्ट्रपति ने सहमति जताई है कि हमें इसे बंद कर देना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी, यह क्या काम करती है और इसे क्यों बंद किया जा रहा है? 

विज्ञापन


यह काम करती है अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी 
अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) का यूएस सरकार की एक स्वतंत्र एजेंसी है। इसकी स्थापना 1961 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने की थी। ये एजेंसी नागरिक विदेशी सहायता और विकास सहायता के प्रशासन पर नजर रखती है। इस संस्था का मिशन वैश्विक स्वास्थ्य, आर्थिक विकास, आपदा और लोकतांत्रिक सुधार के मुद्दे पर काम करना है। यह एजेंसी मौजूदा समय में 100 से अधिक देशों में काम करती है। यह एजेंसी कई बार मानवीय संकटों को दूर करने में वैश्विक स्तर पर मदद करके अमेरिका की विदेश नीति को आगे बढ़ा चुकी है। 
विज्ञापन


एजेंसी को ट्रंप ने दिया बड़ा झटका
पिछले दिनों अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से सभी विदेशी वित्तपोषण पर रोक लगाने के फैसले से एजेंसी को बड़ा झटका लगा है। वित्तपोषण पर रोक के दौरान अमेरिकी विदेश विभाग इस बात की समीक्षा करेगा कि कौन सी अमेरिकी सहायता और विकास कार्यक्रमों को जारी रखा जा सकता। इस आदेश के बाद अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी के कई मानवीय, विकास और सुरक्षा कार्यक्रम बंद हो गए। इसके चलते सहायता संगठनों से हजारों लोगों की छंटनी हुई। कर्मचारियों को छुट्टियों और अवकाशों के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए एजेंसी को बंद किया जा रहा
एजेंसी को इसलिए बंद किया जा रहा है क्योंकि ट्रंप प्रशासन का मानना है कि एजेंसी का बड़ा खर्च अमेरिका के लिए ठीक नहीं है। सोमवार सुबह ट्रंप के सहयोगी और टेक दिग्गज एलन मस्क ने एक्स पर एक लाइव सत्र में अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी को लेकर बात की। मस्क ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया कि यह कोई कीड़ा वाला सेब नहीं है। हमारे पास सिर्फ कीड़ों का एक गोला है। आपको मूल रूप से इससे छुटकारा पाना होगा। यह मरम्मत से परे है। हम इसे बंद कर रहे हैं।

मस्क ने एक अन्य एक्स पोस्ट में यह भी कहा कि क्या आप जानते हैं कि USAID ने आपके टैक्स के पैसे का उपयोग करके COVID-19 सहित जैव हथियार अनुसंधान की फंडिंग की गई, जिससे लाखों लोग मारे गए? यूएसएआईडी एक आपराधिक संगठन है। इसे खत्म करने का समय आ गया है। रविवार रात को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि यह एजेंसी कट्टरपंथी पागलों के एक समूह द्वारा चलाई जाती है और हम उन्हें बाहर निकाल रहे हैं।  


छुट्टी पर भेज दिए गए दो शीर्ष सुरक्षा प्रमुख
ट्रंप प्रशासन ने रविवार को अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) के दो शीर्ष सुरक्षा प्रमुखों को छुट्टी पर भेज दिया था। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इन अधिकारियों ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की सरकारी-निरीक्षण टीमों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में वर्गीकृत संवदेनशील जानकारी देने से मना कर दिया था। मस्क के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) ने शनिवार को सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर ग्राहक भुगतान प्रणालियों सहित संवेदनशील वित्तीय डेटा तक पहुंच प्राप्त कर ली है। इसमें खुफिया रिपोर्ट भी शामिल हैं। लेकिन, पहले उनकी टीम के पास उस जानकारी तक पहुंचने के लिए आवश्यक सुरक्षा मंजूरी नहीं थी। इसलिए USAID के सुरक्षा अधिकारियों- जॉन वोरहेस और डिप्टी ब्रायन मैकगिल को जानकारी देने से मना करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य किया गया था। इसके बाद यूएसएआईडी की वेबसाइट भी गायब हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed