फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump praised Modi, said- Prime Minister ji you are a great leader and a special person World News In Hindi

Modi Trump Ties: ट्रंप ने बांधे मोदी की तारीफों के पुल, बोले- प्रधानमंत्री जी आप एक बेहतरीन नेता और खास शख्स

Fri, 14 Feb 2025 12:03 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 12:03 PM IST
सार

व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के आगमन के साथ एक बार फिर अमेरिका और भारत की दोस्ती का नया अंदाज देखने को मिला। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी का स्वागत किया। साथ ही ट्रंप ने गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी को गले लगाया और कहा कि 'हमें आपकी बहुत याद आई'....

विज्ञापन
Trump praised Modi, said- Prime Minister ji you are a great leader and a special person World News In Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच की दोस्ती हमेशा से ही दोनों देशों के हित में बेहतर रहा है। वहीं इस दोस्ती का एक अलग रूप पीएम मोदी के अमेरिका के दौरे पर देखने को मिला, जहां डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के स्वागत करने का तरीका इस बात का प्रमाण है कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए कितने खास नेता है। 

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। मुलाकत के बाद ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना खास दोस्त बताते हुए एक बहुत अच्छा नेता कहा। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के अच्छे काम और वैश्विक पहचान की भी तारीफ की।

विज्ञापन

गर्मजोशी से पीएम के गले लगे ट्रंप
पीएम मोदी के व्हाइट हाउस में आगमन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गर्मजोशी से उन्हें गले लगाया। इसके बाद ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि 'हमें आपकी बहुत याद आई'।साथ ही उन्होंने अपनी किताब  'आवर जर्नी टुगेदर' पीएम मोदी को उपहार किया, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के लिए एक भावपूर्ण संदेश भी लिखा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप एक महान नेता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी को बताया खास व्यक्ति
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें मोदी का स्वागत करने में बहुत खुशी हो रही है और वह एक खास व्यक्ति हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी लंबे समय से उनके अच्छे दोस्त हैं। ट्रंप ने यह माना कि मोदी मुझसे कहीं ज्यादा सख्त और बेहतर वार्ताकार हैं, इसमें कोई मुकाबला नहीं है।

साथ ही व्हाइट हाउस में जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप मिले, तो दोनों ने गले लगाया। ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच "महान एकता और महान मित्रता" है, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाती है।

अमेरिका-भारत के एकजुटता पर जोर
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि देशों के रूप में एकजुट रहना बहुत ज़रूरी है। बैठक के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए व्हाइट हाउस में वापस देखकर खुशी जताई और कहा कि भारत और अमेरिका अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते रहेंगे, जैसे पहले दोनों देशों के बीच विश्वास और उत्साह था। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि भारत के लोगों ने उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए भी सेवा देने का मौका दिया है, जो कि 60 साल बाद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed