फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump peacemaker Dan Driscoll Youngest Army Secretary Chief Architect of Russia-Ukraine Decision

ट्रंप के ‘शांति सूत्रधार’ डैन ड्रिस्कॉल: सबसे युवा आर्मी सेक्रेटरी, रूस-यूक्रेन प्रस्ताव के मुख्य वास्तुकार

Sat, 29 Nov 2025 07:51 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 07:51 AM IST
सार

पिता वियतनाम युद्ध, तो दादा दूसरे विश्वयुद्ध में शामिल रहे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के सहपाठी भी रह चुके हैं। ड्रोन को लेकर अपने प्रेम के चलते ट्रंप के ड्रोन मैन कहे जाने वाले डैन ड्रिस्कॉल रूस-यूक्रेन जंग को रुकवाने के लिए ट्रंप के 28 सूत्री प्रस्ताव के वास्तुकार कहे जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Trump peacemaker Dan Driscoll Youngest Army Secretary Chief Architect of Russia-Ukraine Decision
डैनियल 'डैन' पैट्रिक ड्रिस्कॉल और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

नॉर्थ कैरोलिना की ब्लू रिज पर्वत शृंखला अपनी धुंध भरी सुबहों, सरसराते चीड़ के जंगलों और धीमी रफ्तार से चलने वाले छोटे-छोटे कस्बों के लिए मशहूर है। इन्हीं शांत पहाड़ियों के बीच बसे एक छोटे-से शहर बैनर एल्क में एक लड़का पला-बढ़ा था। वह बोलने से ज्यादा देखने-समझने में विश्वास रखता था। पर उसके अंदर एक अनोखी स्पष्टता थी। जहां बाकी बच्चे खेल, फिल्मों या रोमांच की बातें करते थे, वहीं उसने बचपन से ही फौज में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना संजो लिया था। उसके शिक्षक अक्सर उसके धैर्य, सूझ-बूझ वाले सवालों और काम खत्म करने की तेजी से प्रभावित होते थे।

विज्ञापन


आगे चलकर वह लड़का न सिर्फ सबसे कम उम्र का अमेरिका का आर्मी सेक्रेटरी बना, बल्कि वर्तमान में दुनिया की सबसे जटिल राजनीतिक और सैन्य चर्चा के केंद्र में भी है। ये हैं डैनियल 'डैन' पैट्रिक ड्रिस्कॉल, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति का ड्रोन मैन भी कहा जाता है। फिलवक्त, वह कीव और मॉस्को के बीच ट्रंप के शांति प्रस्ताव के वास्तुकार बनने की वजह से सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन


शुरुआत और परिवार
ड्रिस्कॉल का नॉर्थ कैरोलिना से गहरा नाता है, जहां दुनिया के सबसे बड़े मिलिट्री ठिकानों में से एक फोर्ट ब्रैग समेत दस और मिलिट्री ठिकाने हैं। उन्होंने बैनर एल्क की पहाड़ियों में अपना बचपन बिताया। ड्रिस्कॉल अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के सैनिक हैं। उनके पिता वियतनाम युद्ध में शामिल थे, जबकि दादा द्वितीय विश्वयुद्ध में आर्मी डिकोडर रहे थे। उनकी मां गृहिणी थीं। ड्रिस्कॉल ने अपनी स्कूली शिक्षा वाटौगा हाई स्कूल से पूरी की। सेना में जल्दी शामिल होने की चाह थी, इसलिए उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना, चैपल हिल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री सिर्फ तीन साल में हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रतिष्ठित येल लॉ स्कूल से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री भी हासिल की है। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने येल के वेटरंस लीगल सर्विसेज क्लिनिक में भी काम किया, सीनेट कमेटी ऑन वेटरंस अफेअर्स व नाइंथ सर्किट के चीफ जज एलेक्स कोजिंस्की के लिए इंटर्नशिप की। ड्रिस्कॉल ने अपनी हाई स्कूल की दोस्त, कैसी ड्रिस्कॉल से शादी की है, जो एक प्लास्टिक सर्जन हैं। इस दंपती के दो बच्चे, डैनियल जूनियर और लीला, हैं।

ट्रंप के भरोसेमंद
अपने ज्यादातर कॅरिअर में, डैन ड्रिस्कॉल ने निजी क्षेत्रों में काम किया। तकनीकी और साइबर सुरक्षा फर्मों में वरिष्ठ पेशेवर के तौर पर उन्होंने न केवल डाटा स्ट्रेटजी और कॉरपोरेट रिस्क असेसमेंट में काम किया, बल्कि क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन जैसे संवेदनशील विषयों को भी बड़े कौशल के साथ संभाला। वह 20 करोड़ डॉलर के वेंचर कैपिटल फंड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में भी काम कर चुके हैं। ड्रिस्कॉल सबसे नाजुक मुद्दों को भी बिना किसी हंगामे के शांत और असरदार ढंग से हल करने में माहिर हैं। उनकी इसी क्षमता ने राष्ट्रपति ट्रंप का भरोसा जीत लिया।

एक किताब का असर
2004 में वह डेविड लिप्स्की की किताब एब्सोल्यूटली अमेरिकन: फोर इयर्स एट वेस्ट पॉइंट से काफी प्रभावित हुए। यह वेस्ट पॉइंट के चार कैडेट्स की इराक तैनाती की रोमांचक दास्तान थी। इस किताब ने उनके भीतर पहले से मौजूद सैन्य जुनून को चिंगारी दी। ड्रिस्कॉल ने 2011 तक अमेरिकी सेना में काम किया। आर्मर ऑफिसर के तौर पर कमीशन होने के बाद, उन्होंने 10वें माउंटेन डिवीजन के साथ काम किया और उन्हें ऑपरेशन इराकी फ्रीडम के तहत बगदाद में तैनाती मिली।

जेडी वेंस के सहपाठी
ट्रंप ने आतंकवाद से निपटने में बगैर पायलट वाले ड्रोन की भूमिका पर ड्रिस्कॉल के काम के लिए उन्हें 'ड्रोन मैन' उपनाम दिया है। ट्रंप सार्वजनिक रूप से उनकी तारीफ करते रहते हैं। येल में ड्रिस्कॉल अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस व अमेरिकी राजनीतिज्ञ और मशहूर वकील मैट ब्लूमेंथल के सहपाठी थे। वेंस ने ही अमेरिकी सेना सचिव के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी। ड्रिस्कॉल स्विट्जरलैंड में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे, जब वेंस ने उन्हें फोन करके बताया कि वह ट्रंप के रनिंग मेट बनने जा रहे हैं। ड्रिस्कॉल वेंस के सीनियर एडवाइजर भी रह चुके हैं। वह अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स ब्यूरो के निदेशक के तौर पर भी काम कर रहे हैं।


बचपन की वह याद
जब ड्रिस्कॉल बच्चे थे, तब उनके पिता उन्हें एलिमेंट्री स्कूल में वेस्ट पॉइंट (यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री एकेडमी) ले गए। इसका ड्रिस्कॉल के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ा। वहां मिली कुछ निशानियों को वह अब तक सहेज कर रखे हैं। ड्रिस्कॉल पढ़ाई में बहुत मेहनती थे। उन्हें शुरुआत से ही पता था कि वह अपनी जिंदगी में क्या करना चाहते हैं। वह सेना में सेवा करना चाहते थे, लॉ स्कूल जाना चाहते थे और राजनीति में भी शामिल होना चाहते थे। उन्होंने अपनी सभी इच्छाएं पूरी कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed