फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump niece Mary Trump made many revelations about American president told Cheater uncle and world most dangerous man

ट्रंप की भतीजी मैरी ने किए कई खुलासे, बताया 'चीटर चाचा' और दुनिया का सबसे खतरनाक आदमी 

Thu, 09 Jul 2020 02:39 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 Jul 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Trump niece Mary Trump made many revelations about American president told Cheater uncle and world most dangerous man
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी भतीजी मैरी ट्रंप - फोटो : Twitter

नवंबर में होने वाले चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन डाल्टन के बाद अब ट्रंप की भतीजी ने अपनी किताब में उन्हें लेकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


लिखा- लोगों को पैसे से तोलते हैं धोखा ही उनके जीने का तरीका
मैरी एल ट्रंप ने अपने चाचा को धोखेबाज चीटर बताते हुए लिखा कि किस तरह अंधेरे शिथिलता और क्रूरता के दशकों लंबे इतिहास में उन्हें एक लापरवाह नेता में तब्दील कर दिया है, जो अब दुनिया के स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने के लिए खतरा बन चुके हैं।
विज्ञापन


मैरी ने लिखा कि ट्रंप लोगों को सिर्फ पैसे से तोलते हैं और धोखाधड़ी चीटिंग को उन्होंने आजीवन का तरीका बना लिया है। अगले हफ्ते जारी होने वाली मैरी की इस किताब 'टू मच एंड नेवर इनफ: हाउ माय फैमिली क्रिएट एट द वर्ल्ड मोस्ट डेंजरस मैन' अमेरिकी राजनीति में खलबली मचा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें:- जानें कौन हैं मैरी ट्रंप, जो अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर करने जा रही हैं खुलासा



आत्ममुग्ध ट्रंप पर पिता का असर
मैरी ने ट्रंप को आत्ममुग्ध करार दिया। मैरी ने कहा इसके पीछे बड़ी वजह उनके पिता से मिली दौलत और ताकत है। मैरी का दावा है कि ट्रंप के पिता ट्रंप सीनियर उन्हें ज्यादा प्यार नहीं करते थे।

ट्रंप के कोई सिद्धांत नहीं, खुद बहन ने कहा था जोकर
मैरी ने किताब में ट्रंप की बहन का जिक्र भी किया है। मैरी के मुताबिक, 2015 में मैरियाने ट्रंप बेरी ने अपने भाई डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के लिए योग्य होने पर संदेह जताया था। बेरी ने ट्रंप को जोकर करार दिया था। साथ ही उन्हें उम्मीद थी कि ट्रंप राष्ट्रपति नहीं बन पाएंगे। बेरी ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप का कोई सिद्धांत नहीं है।

दोगला शख्स, जीवन शैली है धोखा
मैरी ने किताब में कई पीढ़ियों के लालच, विश्वासघात व आपसी तनाव की गाथा लिखी है। बताया कि तुमने कैसे न्यूयॉर्क के बदनाम रियल स्टेट साम्राज्य में जगह बनाई। मैरी के मुताबिक, उनके चाचा आर्थिक आधार पर ही लोगों से संबंध बनाते हैं व धोखा उनकी जीवनशैली बन गया।


खुलासों ने विरोधियों को दी ताकत
मैरी की यह किताब पहले कुछ हफ्ते बाद लॉन्च होनी थी। लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए इसका प्रकाशक अब जल्दी ही जारी करने की तैयारी में है। वहीं इस किताब पर कानूनी कार्रवाई की बात भी सामने आ रही है।

बिजनेस स्कूल में प्रवेश के लिए दूसरे छात्र से दिलाई परीक्षा
मैरी ने लिखा क्वींस में बतौर हाईस्कूल छात्र ट्रंप ने किसी दूसरे छात्र को अपनी जगह परीक्षा देने के लिए पैसे दिए थे। उस छात्र के बूते अच्छे नंबर हासिल किए और फिर यूनिवर्सिटी आफ पेंसिल्वेनिया के प्रतिष्ठित व्हार्टन बिजनेस स्कूल में प्रवेश पाया। ट्रंप अक्सर इस बिजनेस स्कूल को दुनिया का सबसे बेहतरीन शिक्षण संस्थान बताते हुए तारीफ करते हैं, जहां बहुत प्रतिभाशाली लोग पढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed