फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump has chosen former soldier Mark Asper to be acting secretary of defence usa

ट्रंप ने पूर्व सैनिक मार्क एस्पर को चुना नया रक्षा मंत्री, रक्षा उद्योग के लिए रह चुके हैं लॉबिस्ट

Wed, 19 Jun 2019 09:57 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 19 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Trump has chosen former soldier Mark Asper to be acting secretary of defence usa
मार्क एस्पर - फोटो : Twitter
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले इराक के खाड़ी युद्ध में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिक मार्क एस्पर को अपना नया रक्षा मंत्री चुना है। वे कैपिटोल हिल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और रक्षा उद्योग के लॉबिस्ट के तौर पर भी काम कर चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि मौजूदा रक्षा मंत्री मार्क एस्पर फिलहाल रक्षा मंत्रालय के अस्थाई मुखिया होंगे। वह विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के क्लासमेट रह चुके हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘मैं मार्क को जानता हूं और मुझे कोई संदेह नहीं है कि वह बहुत अच्छा करेंगे।’ ट्रंप ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उनके द्वारा एस्पर को स्थायी तौर पर रक्षा मंत्री भी नामित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘मार्क एस्पर के लिए यह सबकुछ बहुत जल्दी हो सकता है। वह अनुभवी हैं, हम जिन चीजों के बारे में लंबे समय से बातें कर रहे हैं, वह उन्हीं के बीच रहे हैं।’ 
विज्ञापन


बता दें कि रक्षा मंत्री के तौर पर नामित पैट्रिक शानहान से निजी कारणों का हवाला देते हुए सीनेट नियुक्ति की पुष्टि के लिए सुनवाई से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने कहा था कि इससे कुछ पुराने घाव ताजा हो जाएंगे, जिनसे उनके बच्चों को बहुत तकलीफ होगी। उन्होंने इन घावों को भरने में वर्षों का वक्त दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed